फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now 10 passengers found ticketless in Mathura depot bus

Bareilly News: अब मथुरा डिपो की बस में बेटिकट मिलीं 10 सवारियां

Thu, 25 Jul 2024 06:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Now 10 passengers found ticketless in Mathura depot bus
बरेली। टनकपुर से मथुरा जा रही मथुरा डिपो की बस में एमडी स्क्वॉड ने बेटिकट 10 सवारियां पकड़ी हैं। तीन दिन पहले रामगंगा के पास रुहेलखंड डिपो की बस में बेटिकट छह सवारियां पकड़ी गई थीं। रोडवेज बसों में लगातार बेटिकट सवारियां पकड़े जाने से क्षेत्रीय प्रवर्तन टीमों की चेकिंग पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

मथुरा डिपो की रोडवेज बस संख्या यूपी 78 जेटी 5682 मंगलवार को टनकपुर से मथुरा जा रही थी। बस पर चालक ओमवीर और परिचालक दीपेश कुमार थे। रास्ते में बरेली-टनकपुर रूट पर एमडी स्क्वॉड के प्रभारी रवि प्रकाश, एटीआई रवि मैसी और दिशिल सिंह राणा ने बस को रोककर चेक किया। बस में 42 सवारियां थीं, पर परिचालक ने 32 के ही टिकट बनाए थे। 10 सवारियाें से किराया ले लिया, लेकिन टिकट नहीं दिया। इनमें खटीमा और न्यूरिया की चार-चार और पीलीभीत व मझोला की एक-एक सवारियां शामिल रहीं।
विज्ञापन

प्रवर्तन टीम ने सवारियों के किराये के 435 और प्रशमन शुल्क के रूप में 3,820 सहित कुल 4,255 रुपये की चार्जशीट बनाई है। रिपोर्ट मथुरा डिपो के एआरएम और आगरा परिक्षेत्र के आरएम को भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed