{"_id":"6abd6b6c3718a34b230ca0fc","slug":"notices-issued-to-two-hospital-operators-bareilly-news-c-396-1-bas1001-829-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो अस्पताल संचालको को दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो अस्पताल संचालको को दिया नोटिस
Thu, 01 Oct 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज। नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. सुचिता गंगवार की टीम ने बुधवार को गैनी क्षेत्र में कई अस्पतालों में छापा मारा। पंजीकरण समेत कई दस्तावेज नहीं दिखाए जाने पर तेजपाल राणा समेत दो अस्पताल संचालकों को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब भी मांगा है। टीम का आरोप है कि तेजपाल राणा अस्पताल के संचालक ने उनके साथ अभद्रता भी की। इस बीच टीम को पुलिस बुलानी पड़ी।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सबसे पहले गैनी के चंदनपुर रोड स्थित तेजपाल राणा के अस्पताल पर छापा मारा, लेकिन यहां स्टाफ दस्तावेज नहीं दिखा पाए। डॉ. सुचिता गंगवार ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान अस्पताल संचालक तेजपाल राणा ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अभद्रता की व नोटिस रिसीव करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना अलीगंज थाना पुलिस को दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद काफी देर तक अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति बनी रही।
नोडल अधिकारी के अनुसार, जांच के दौरान अस्पताल संचालक द्वारा श्री ब्रह्मदेव हॉस्पिटल मीरगंज के पते से संबंधित डॉक्टर के पर्चे गैनी में इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई, जिसे स्वास्थ्य विभाग ने नियम विरुद्ध बताया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गैनी में ही डॉक्टर बंगाली के यहां भी छापा मारकर नोटिस जारी किया है। टीम इसके बाद अलीगंज स्थित माया अस्पताल पहुंची। टीम ने यहां सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने को कहा है।
विज्ञापन
डॉ. सुचिता गंगवार ने बताया कि दो अस्पताल संचालकों को नोटिस दिया गया है। टीम के साथ अभद्रता किए जाने की जानकारी अलीगंज थाना पुलिस को दे दी गई है। मामले में तहरीर दी जाएगी।