{"_id":"5eac79728ebc3e904159450f","slug":"notice-will-be-issued-to-17-people-in-hajiyapur-bareilly-news-bly4044958167","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजियापुर में 17 लोगों को जारी होगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजियापुर में 17 लोगों को जारी होगा नोटिस
विज्ञापन
आने जाने वालों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्थर छतों पर मिलने और लॉकडाउन तोड़ने का मामला
विज्ञापन
बरेली। हॉटस्पॉट हजियापुर इलाके में गुरुवार को ड्रोन से निगरानी के बाद लॉकडाउन उल्लंघन की पोल खुली है। अब यहां के करीब 17 लोगों को बारादरी पुलिस नोटिस भेजने की तैयारी में है।
हजियापुर क्षेत्र में गुरुवार को ड्रोन से निगरानी की गई थी। तब कई घरों की छत पर पत्थर मिले थे। कई लोग गलियों में घूमते नजर आए थे तो कुछ लोग बिना अनुमति सील क्षेत्र में दुकानें खोले नजर आए। एएसपी अभिषेक वर्मा ने उस वक्त पत्थर हटवाकर इन लोगों को घरों के अंदर करा दिया था। शुक्रवार को ड्रोन से खींची गई तस्वीरों के आधार पर इलाके में सुरक्षा बंदोबस्त देखा गया। इसमें मिली फुटेज के आधार पर करीब छह लोगों के घर में पत्थर मिले थे। वहीं करीब दस से 11 लोग अपने घरों के बाहर मटरगश्ती करते मिले। एएसपी ने बताया कि करीब 17 लोगों को नोटिस देने की तैयारी है।

शव से लिपटने वालों की जांच के आदेश
बरेली। बुधवार को हजियापुर में झोलाछाप की मौत के बाद जनाजे में शामिल होने को भीड़ उमड़ी थी। कई लोगों ने शव से लिपटने की कोशिश की थी और कई लोगों ने कफन हटाकर चेहरा देखा था। इन्हीं में से कुछ लोगों ने इस घटनाक्रम का पोटो और वीडियो बनाकर वायरल कर दिए थे। ऐसे ही कुछ फोटो व वीडियो डीआईजी राजेश कुमार पांडेय के पास पहुंचे थे। उन्होंने इस मामले में एसएसपी को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन