फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Notice to UPSIDA regarding processing fees for garbage disposal

Bareilly News: कचरा निस्तारण की प्रोसेसिंग फीस के संबंध में यूपीसीडा को नोटिस

Sat, 10 Jan 2026 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Notice to UPSIDA regarding processing fees for garbage disposal
बरेली। औद्योगिक क्षेत्र परसाखेड़ा में कचरा निस्तारण और प्रोसेसिंग फीस के संबंध में नगर निगम प्रशासन ने यूपीसीडा को नोटिस जारी किया है। नगर निगम के प्रभारी अधिकारी (एसडब्ल्यूएम) राजीव कुमार राठी ने शुक्रवार को बताया कि यूपीसीडा की ओर से अपने परिक्षेत्र के कचरे को शहर के आसपास डंप किया जा रहा है। इसलिए यूपीसीडा के वरिष्ठ प्रभारी (सिविल) को कहा गया है कि वह अपने परिक्षेत्र से रोजाना निकलने वाले कचरे का आकलन कर नगर निगम को रिपोर्ट दें। यूपीसीडा की रिपोर्ट के आधार पर प्रतिमाह की प्रोसेसिंग फीस की जानकारी नगर निगम की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। नगर निगम के निस्तारण प्लांट पर यूपीसीडा को रोजाना कचरा अपने संसाधन से पहुंचाना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन

कर बकाया में पांच संपत्तियां सील
बरेली। बकाया कर जमा नहीं करने वालों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई जारी है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि जोन-2 सेमलखेड़ा में रामपुर के शरीफ अहमद, शाहदाना के राधा कृष्ण और सिविल लाइंस के अध्यासी सीपी सिंह (बिंद्रा गेस्ट हाउस) की संपत्तियां सील की गईं। कार्रवाई के दौरान 44 हजार रुपये नगर निगम कोष में जमा कराए गए। जोन-4 में बसंत बिहार के अध्यासी हिदायतुल्ला व राशिद खान की संपत्तियां सील की गईं। कार्रवाई के दौरान 1,01,945 रुपये नगर निगम कोष में जमा कराए गए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed