{"_id":"62880422a3fc2a38c83866f4","slug":"notice-to-petrol-pump-for-sell-petrol-in-bottle-bareilly-news-bly4855686112","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुला पेट्रोल बेचने पर जारी किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुला पेट्रोल बेचने पर जारी किए नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रात को खुला पेट्रोल बेचने वाले फिलिंग स्टेशनों को डीएसओ ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। प्लास्टिक की बोतलों में पेट्रोल बेचने पर भी चेतावनी जारी की है।
शहर के ज्यादातर पेट्रोल पंप रात को 11 बजे बंद हो जाते हैं। इसके बाद कुछ पेट्रोल पंपों पर ब्लैक में खुला पेट्रोल बेचा जाता है। अमर उजाला ने 16 मई को इस गोरखधंधे का खुलासा किया था। मालियों की पुलिया पर स्थित कृष्णा सुपर सर्विस स्टेशन पर वीकर से नापकर 120 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से पेट्रोल बेचते हुए पाया गया था।
डीएसओ ने इस पेट्रोल पंप को रात 11 बजे के बाद वीकर से नापकर पेट्रोल बेचने पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा प्रभा टॉकीज के सामने मैसर्स कोको के इंडियन ऑयल पंप और डेलापीर पर मेसर्स कृष्णा फिलिंग स्टेशन को भी प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल बेचने पर नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
दूसरे फिलिंग स्टेशनों को भी भेजा आदेश
डीएसओ नीरज सिंह ने सभी रिटेल आउटलेट्स को आदेश जारी किया है कि लगातार ग्राहकों को प्लास्टिक की बोतलों में पेट्रोल बेचने की शिकायतें मिल रही है जो विक्रय लाइसेंस की शर्तों और मार्केटिंग गाइड लाइंस के प्रावधानों का उल्लंघन है। उन्होंने चेतावनी दी है कि कि रिटेल आउटलेट पर बोतल में पेट्रोल बेचने की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।