फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Notice to JE and contractor on delay in construction of sports complex

Bareilly News: स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण में देरी पर जेई व ठेकेदार को नोटिस

Thu, 25 Jul 2024 06:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Notice to JE and contractor on delay in construction of sports complex
बरेली। रामगंगा आवासीय योजना के तहत स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण में लगातार देरी होने पर बीडीए उपाध्यक्ष ने कार्यदायी एजेंसी को फटकार लगाई है। इसके अलावा जेई व ठेकेदार को भी नोटिस दिया है।
विज्ञापन

बीडीए के अधिशासी अभियंता एपीएन सिंह ने बताया कि रामगंगा नगर आवासीय योजना में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण हो रहा है। इसका निर्माण मार्च तक पूरा होना था, लेकिन वह पूरा नहीं हुआ। कार्यदायी एजेंसी की ओर से निर्माण कार्य में लगातार देरी हो रही है। कार्यदायी एजेंसी को कई बार काम को पूरा करने के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन मार्च के बाद जुलाई आने पर भी काम पूरा नहीं हुआ है। इस पर बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने निर्माणधीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि काम धीमी गति से चल रहा है। कार्यदायी एजेंसी ने कई समस्याओं के बारे में भी जानकारी दी तो बीडीए उपाध्यक्ष ने फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि समस्या का जल्द-जल्द निस्तारण करने और निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान पता चला कि खुले में ही निर्माण सामग्री को ठेकेदार ने डाल रखा था। इसको हटाने और इसे हटाने के बाद पानी का छिड़काव करने के लिए कहा है। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जेई और ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। कार्य में देरी पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed