फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Notice to 733 schools for less than 60 percent attendance of children

Bareilly News: बच्चों की 60 फीसदी से भी कम उपस्थिति पर 733 स्कूलों को नोटिस

Sun, 17 Dec 2023 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Notice to 733 schools for less than 60 percent attendance of children
बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग ने बच्चों की 60 फीसदी से कम उपस्थिति के चलते शनिवार को जिले के 733 स्कूलों को नोटिस दिया है। स्कूलों के प्रधानाचार्यों से बच्चों की कम उपस्थिति का स्पष्टीकरण मांगा गया है। इतना ही नहीं संतोषजनक जवाब न देने पर शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा।
विज्ञापन

विभाग की ओर से बच्चों की कम उपस्थिति के लिए पहले ही स्कूलों को चेतावनी दी गई थी। अक्तूबर में भी स्कूलों को नोटिस दिया गया था। इसके बाद भी उपस्थिति में कुछ खास सुधार नहीं हुआ है। बल्कि समय के साथ स्कूलों में अनुपस्थित छात्रों की संख्या में इजाफा हुआ है। बीएसए संजय सिंह का कहना है कि लगातार उपस्थिति कम होने की वजह से ब्लॉकवार शिक्षकों को शिक्षा चौपाल लगाकर अभिभावकों की काउंसलिंग करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी कुछ ही ब्लॉकों में चौपाल लगाई गई है। कम उपस्थिति वाले स्कूलों की संख्या मीरगंज, मझगवां और नवाबगंज में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में- 30
भोजीपुरा में- 56
मीरगंज में- 71
फतेहजंग पश्चिमी में- 32
मझगवां में- 66
रामनगर में- 33
बहेड़ी में- 55
भदपुरा में- 43
नवाबगंज में- 64
बिथरी चैनपुर में- 50
आलमपुर जाफराबाद में- 57
भुता में- 43
क्यारा में- 11
शेरगढ़ में- 52
दमखोदा में- 37
फरीदपुर में- 33
गुरू गोविंद सिंह के चार साहिबजादों की याद में 22 दिसंबर को परिषदीय स्कूलों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने शनिवार को इसके लिए निर्देश दिए। स्कूलों में विभिन्न चित्रकला, भाषण और निबंध आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। शिक्षक विद्यार्थियों को चारों साहिबजादों के बारे में विस्तार से बताएंगे। सिख धर्म में उनकी महत्व और शख्सियत का परिचय देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed