फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Notice to 200 people grabbing railway land

रेलवे की जमीन कब्जाने वाले 200 लोगों को नोटिस

Sat, 16 Dec 2017 02:30 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sat, 16 Dec 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
Notice to 200 people grabbing railway land
अ‌िततिक्रमण्‍ा
 रेलवे की खाली जमीनों पर अवैध कब्जों को लेकर रेलवे प्रशासन ने अब सख्त कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। शुक्रवार को आईओडब्लू की तरफ से शहामतगंज से इज्जतनगर के बीच खाली पड़ी जमीन पर कब्जा करने वाले 200 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में कब्जेदारों को खुद कब्जा हटाने के लिए 14 दिन की मोहलत दी गई है। 
विज्ञापन

डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह ने पिछले दिनों पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल की शहामतगंज से इज्जतनगर के बीच पुरानी रेलवे लाइन का निरीक्षण किया था। डीएम ने रेलवे लाइन के दोनों तरफ खाली जमीन पर अवैध कब्जों को हटाकर सड़क निर्माण का रेलवे को प्रस्ताव भेजा था। इसमें आसपास की जमीन पर मार्केट बनाने का भी प्रस्ताव था। इसके बाद रेलवे ने कब्जों की गोपनीय रिपोर्ट तैयार कराई और अब कब्जेदारों को नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


कब्जा नहीं हटाया तो चलेगा अभियान 
शुक्रवार को आईओडब्ल्यू आरके चौधरी की तरफ जारी नोटिस में कब्जेदारों को 14 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है, ताकि कब्जेदार खुद अवैध निर्माण हटा लें। अगर ऐसा नहीं किया तो रेलवे की ओर से अभियान चलाकर अवैध निर्माण ढहाए जाएंगे और जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। नोटिस जारी होने के बाद अवैध कब्जेदारों में खलबली मच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed