फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Notice to 10 advertising agencies, Rs 1.28 crore to be recovered

Bareilly News: 10 विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस, 1.28 करोड़ होगी वसूली

Wed, 18 Feb 2026 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Notice to 10 advertising agencies, Rs 1.28 crore to be recovered
बरेली। शहर की छतों पर लगाए गए 64 रूफ टॉप विज्ञापनों के अवैध मिलने के बाद नगर निगम की ओर से 10 एजेंसी संचालकों को नोटिस जारी किया गया है और उनसे तीन दिन के भीतर रकम जमा करने के लिए कहा गया है। रकम जमा न होने पर एफआईआर की बात कही गई है। एजेंसियों पर 1.28 करोड़ अधिक धनराशि बकाया है।
विज्ञापन

नगर निगम के रिकॉर्ड अनुसार कुल 65 रूफ टॉप विज्ञापनों से टैक्स वसूला जा रहा था, लेकिन जब जमीनी स्तर पर जांच की गई तो इनमें से 64 छतों पर लगे करीब 129 संरचनाएं लगी मिलीं। 90 प्रतिशत से ज्यादा रूफटॉप तय मानकों से बड़े पाए गए, जिससे पता चला कि निगम को लाखों रुपये राजस्व का नुकसान हो रहा है। मंगलवार को निगम ने 10 एजेंसियों को नोटिस जारी किया है। तीन दिन तक राशि जमा न करने पर उन पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन



छतों पर रूफटॉप लगाने में ऐसे होता है खेल

शहर में छतों पर रूफटॉप स्ट्रक्चर और उपकरण लगाने के नाम पर बड़ा खेल होता है। नियमों को ताक पर रखकर एजेंसियां नगर निगम को गुमराह करती है और करोड़ों रुपये का चूना लगाती है। जानकारों ने बताया कि एजेंसियां पहले से मौजूद या अधूरे भवन नक्शों के आधार पर अनुमति ले लेती हैं। कई मामलों में छत की वास्तविक क्षमता, ऊंचाई और उपयोग की सही जानकारी नगर निगम को नहीं दी जाती। फाइलों में सब कुछ नियमों के मुताबिक दिखाया जाता है, लेकिन मौके पर हालात बिल्कुल अलग होते हैं। इस पूरे खेल में नगर निगम को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है। परमिशन फीस, निरीक्षण शुल्क और अन्य टैक्स की चोरी से निगम को करोड़ों रुपये का चूना लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुरक्षा नियमों की होती है अनदेखी

नियमों के अनुसार जहां सीमित भार और तय क्षेत्र में ही रूफटॉप लगाया जाना चाहिए, वहां एक ही छत पर कई इंस्टॉलेशन कर दिए जाते हैं। फायर सेफ्टी और स्ट्रक्चरल सेफ्टी के नियमों की अनदेखी आम बात हो चुकी है। इससे न केवल इमारतों की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं, बल्कि हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। संवाद

--


- विज्ञापन एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन में जुर्माना नहीं मिलता या संचालक अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं करता तो उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। - राजीव कुमार राठी, विज्ञापन प्रभारी, नगर निगम
--------
इन एजेंसी पर है बकाया
- एडटैक प्रिंट एंड मीडिया प्रालि - 18,41,701.00

- इम्पैक्ट - 37,67,874.00

- प्रकाश आर्ट स्टूडियों - 46,55,530.00

- एआर पब्लिसिटी - 7,99,316.00

- एडमेकर - 9,60,203.00

- जागरण इंगेज - 2,73,465.00

- आदित्य - 1,01,054.00

- मोहसिन - 1,72,131.00

- मोनिका - 1,72,131.00

- मीडिया आउट डोर - 80,937.00

राशि लाख रुपये में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed