फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Notice received for reaching school late on 15th August

Bareilly News: 15 अगस्त को लेट से स्कूल पहुंचने पर भेजा नोटिस

Tue, 19 Aug 2025 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Notice received for reaching school late on 15th August
बहेड़ी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीईओ कार्यालय के निकट सिंधौरा प्राथमिक विद्यालय में सुबह में पौने आठ बजे तक ताले पड़े होने का मामला सामने आने के बाद बीईओ ने सोमवार को शिक्षक के खिलाफ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में सुबह आठ बजे तक ध्वजारोहण होने का समय निर्धारित था, लेकिन ब्लॉक रिछा के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय से चंद कदम दूरी पर रिछा-जहानाबाद मार्ग किनारे स्थित गांव सिंधौरा का प्राथमिक विद्यालय पौने आठ बजे तक नहीं खुला था। खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार को जब यह सूचना मिली तो उन्होंने प्रधानाध्यापक को फोन कर कड़ी फटकार लगाई। बीईओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए विलंब से आने वाले पूरे स्कूल स्टाफ को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed