फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Passengers shed tears while boarding Sangam Express Maha Kumbh special trains are also proving insufficient

UP: संगम एक्सप्रेस में चढ़ने में यात्रियों के निकले आंसू, महाकुंभ विशेष ट्रेनें भी साबित हो रहीं नाकाफी

Sat, 22 Feb 2025 02:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 22 Feb 2025 02:11 PM IST
सार

प्रयागराज जाने वाले ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रयागराज संगम एक्सप्रेस में शनिवार को इतनी भीड़ थी कि यात्रियों के लिए चढ़ना मुश्किल हो गया। कई यात्री खिड़की से ट्रेन में घुसते दिखे। एक महिला भीड़ के चलते घबरा गई और रोने लगी। 

विज्ञापन
Passengers shed tears while boarding Sangam Express Maha Kumbh special trains are also proving insufficient
प्रयागराज संगम एक्सप्रेस में रही भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेन से प्रयागराज जाने और आने के लिए भी कन्फर्म टिकट को लेकर मारामारी है। नियमित के साथ महाकुंभ विशेष ट्रेनों में भी दोनों ओर से लंबी वेटिंग है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का स्नान है, लेकिन ट्रेनों में प्रयागराज जाने के लिए 28 फरवरी तक कन्फर्म टिकट नहीं हैं। प्रयागराज से आने वाली ट्रेनों की भी यही स्थिति है। बरेली जंक्शन पर इन दिनों रोजाना नौ हजार सामान्य टिकट बिक रहे हैं। शनिवार से यह आंकड़ा 14-15 हजार तक पहुंचने की उम्मीद है। बरेली होकर प्रयागराज के लिए 23 से 28 फरवरी तक रेलवे 14 महाकुंभ विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। इसके अलावा अप-डाउन 10 नियमित ट्रेनें भी हैं। 

विज्ञापन


सबसे ज्यादा मारामारी 14242-41 सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी और 14308-07 बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस में है। नौचंदी में 24 से 27 फरवरी तक नो रूम है। बरेली- प्रयाग एक्सप्रेस के स्लीपर में वेटिंग 100 के पार है। एसी श्रेणियों में भी वेटिंग 40 से 90 तक है। 
विज्ञापन


महाकुंभ के दौरान अब तक ज्यादा भीड़ शनिवार और रविवार के दिनों में हो रही है। इसको लेकर रेलवे ने तैयारियां कर ली हैं। प्रयागराज से आने वाली ट्रेनें 27 फरवरी तक फुल हैं। महाकुंभ समापन से पहले जिस तरह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है उसको देखते हुए 10 नियमित और अप-डाउन 14 महाकुंभ विशेष ट्रेनें नाकाफी साबित हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Passengers shed tears while boarding Sangam Express Maha Kumbh special trains are also proving insufficient
बरेली जंक्शन पर सुरक्षा के लिए बांधी गई रस्सी - फोटो : अमर उजाला

प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों पर लखनऊ, शाहजहांपुर, हरदोई आदि स्थानों के यात्रियों के दबाव को कम करने के लिए बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर को निरस्त कर 28 फरवरी तक बरेली-लखनऊ के बीच चलाया जा रहा है। इसके बाद भी ट्रेनों पर अतिरिक्त दबाव बना हुआ है। 

शनिवार और रविवार को उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी के अलावा सिविल पुलिस की भी तैनाती की गई है। जंक्शन पर प्रयागराज संगम एक्सप्रेस के आने से पहले प्लेटफॉर्म पर रस्सी बांधकर यात्रियों को रोका गया। प्रयागराज संगम एक्सप्रेस में शनिवार को इतनी भीड़ थी कि यात्रियों के लिए चढ़ना मुश्किल हो गया।

महाशिवरात्रि के लिए विशेष ट्रेनें
  • 04316-15 देहरादून फाफामऊ महाकुंभ विशेष 23 व 24 फरवरी
  • 04526-25 बठिंडा-फाफमऊ महाकुंभ विशेष 22 व 23 फरवरी
  • 04528-27 अंब अंडौर-फाफामऊ महाकुंभ विशेष 23 व 24 फरवरी
  • 04066-65 दिल्ली-फाफमऊ महाकुंभ विशेष 27 व 28 फरवरी
  • 04664-63 फिरोजपुर-फाफामऊ महाकुंभ विशेष 25 व 26 फरवरी
  • 04613-14 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-फाफामऊ महाकुंभ विशेष 23 व 24 फरवरी
  • 04612-11 फिरोजपुर-फाफामऊ महाकुंभ विशेष 23 व 24 फरवरी

नियमित ट्रेनें
  • 14242-41 सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस 
  • 14230-29 योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस-प्रयागराज एक्सप्रेस
  • 15074-73 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस
  • 15076-75 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस
  • 14308-07 बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस

महाकुंभ विशेष ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट नहीं 
महाशिवरात्रि पर बरेली होते हुए गुजरने वाली अप-डाउन 14 महाकुंभ विशेष ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। बरेली से प्रयागराज ही नहीं बल्कि प्रयागराज से बरेली के लिए भी टिकट नहीं है। बरेली होते हुए हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों में भी यही स्थिति है। कन्फर्म टिकट न होने के बाद भी यात्री वेटिंग में टिकट बुक करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed