फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Not far away in the storm toppled trees

आंधी में गिरा पेड़ अब तक नहीं हटा

Sat, 11 Jun 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 11 Jun 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
बीते सोमवार को 15 मिनट के आंधी और तेज बारिश से शहर में कई पेड़ धराशायी हुए। बिजली के खंभे गिर पड़े, तार झूलने लगे। चाहबाई के गुलाबनगर इलाके में भी पीपल का बड़ा पेड़ गिर गया। निगम को इसे हटाने में पसीने छूट गए। पांच दिन तक हटाया नहीं जा सका। इससे पूरे इलाके में लोग बिना बिजली के रहे। सोमवार को तेज आंधी के बाद गली में लगा काफी बड़ा पेड़ धराशायी हो गया। इलाके की पूरी बिजली सप्लाई ठप हो गई। पेड़ नहीं हटा तो बिजली भी गुल रही। लोगाें ने बिजली विभाग फोन किया तो उन्होंने पेड़ हटाने के लिए नगर निगम से बात करने को कही। नगर निगम के अधिशासी अभियंता से लोग मिले तो उन्हाेंने भी मजदूर न मिलने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। पांच दिन बाद शुक्रवार को मजदूर मिले तब जाकर काम शुरू हो पाया। पार्षद विपुल लाला ने बताया कि पेड़ गिरने के बाद ही सूचना निगम को दी गई थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन

- अस्थायी बिजली दी गई, लेकिन फिर भी रहा अंधेरा
इलाके  के जेई पवन चंद्रा ने अस्थायी बिजली सप्लाई दी। लेकिन यह भी सभी घरों में नहीं पहुंच पाई। यहां करीब 35 मकान पांच दिन से बिना बिजली के हैं। पवन चंद्रा का कहना है कि शुक्रवार को पेड़ हटाने का काम शुरू हुआ है। शनिवार को सप्लाई शुरू कर देंगे। 
विज्ञापन


पेड़ पीपल का था इसलिए हिंदू मजदूर राजी नहीं हुए। मुस्लिम मजदूर रमजान के चलते नहीं आ सके। शुक्रवार को व्यवस्था कर दी गई अब पेड़ हट रहा है।
गयूर अहमद, प्रभारी एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed