फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Northern Railway supplies sugar to Nepal for the first time

उत्तर रेलवे ने पहली बार नेपाल को दी चीनी की सप्लाई 

Mon, 07 Sep 2020 02:10 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 07 Sep 2020 02:10 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल के लिए ऑर्गेनिक खाद का भी पहली बार किया गया लदान
 

विज्ञापन
Northern Railway supplies sugar to Nepal for the first time
उत्तर और उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विस्तार

बरेली। भारतीय रेल ने जोनल और मंडल स्तर पर कारोबार विकसित करने के उद्देश्य से बीते दिनों जो बिजनस डेवलपमेंट यूनिटें खोली थीं उनके सकारात्मक परिणाम अब आने लगे हैं। इसी परिणाम स्वरूप उत्तर रेलवे ने पहली बार चीनी के पांच रैक नेपाल भिजवाए हैं। इसके अलावा बड़ी मात्रा में ऑर्गेनिक खाद भी पश्चिम बंगाल भेजी गई है।
विज्ञापन

उत्तर एवं उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बताया कि नेपाल को चीनी का लदान करने से भारत और नेपाल के बीच संबंध मजबूत होंगे। इसी मंशा के साथ उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने बिजनौर, मुरादाबाद और बरेली के माल गोदामों से चीनी के पांच रैक (8700 टन) नेपाल को भिजवाए हैं । इसके अलावा उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने भी आदर्श नगर से हटिया के लिए चीनी का लदान शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि अब तक दो मिनी रैकों में कुल 2667 टन ऑर्गेनिक खाद का पश्चिम बंगाल के लिए लदान किया गया है । इस ऑर्गेनिक खाद का उपयोग पश्चिम बंगाल में चाय बागान और नर्सरी में किया जा रहा है।
विज्ञापन

हल्दी रोड स्टेशन से पटना भेजे गए 175 ट्रैक्टर

बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल के हल्दी रोड स्टेशन (रुद्रपुर सिटी) से लगातार वाहन अन्य प्रदेशों को भेजे जा रहे हैं। रविवार को हल्दी रोड स्टेशन से एनएसजी कोच से 175 ट्रैक्टर फतुहा जंक्शन (पटना) भेजे गए। इससे इज्जतनगर रेल मंडल को साढ़े नौ लाख रुपये का राजस्व मिला। इससे पहले भी फतुहा, बांगलादेश और कोलकाता वाहन भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed