{"_id":"671d738cd3ddf80cff0e3e14","slug":"non-bailable-warrant-issued-against-ten-people-including-sp-councilor-party-leader-gaurav-saxena-bareilly-news-c-4-bly1015-510006-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना समेत दस का गैरजमानती वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना समेत दस का गैरजमानती वारंट जारी
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत बाइपास गोलीकांड के वांछितों पर शिकंजा कस गया है। सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना और होटल सीके वैली के मालिक चांद मियां समेत दस आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किए हैं। पुलिस व एसओजी की टीमें इनकी तलाश में जुटी हैं।
गोलीकांड के बाद मुख्य आरोपी जेल चले गए थे, इसलिए इज्जतनगर पुलिस ने वांछितों को पकड़ने पर ध्यान नहीं दिया। मुख्य आरोपी जेल से छूटने के बाद गतिविधियां करने लगे तो एसएसपी ने पुलिस के पेच कस दिए। अब पुलिस की पैरवी से वांछित चल रहे दस आरोपियों के गैरजमानती वारंट जारी हुए हैं। इनमें होटल सीके वैली का मालिक 25 हजार का इनामी चांद मियां, सपा पार्षद गौरव सक्सेना, शिवम माथुर, सुनील, आकाश उपाध्याय, सचिन मौर्य, देवेंद्र उर्फ दरिया, समर यादव, रोहित शर्मा व लल्ला के नाम शामिल हैं। इनमें अधिकतर आरोपी शहर छोड़कर भाग गए हैं और छिपकर रह रहे हैं।
बिलाल घोसी समेत दो ने लगाई आत्मसमर्पण की अर्जी
फरार आरोपियों में शामिल बिलाल घोसी और सुनील यादव ने गिरफ्तारी या मुठभेड़ के डर से कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए अर्जी लगाई है। कोर्ट ने इस बारे में थाना पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। कुछ और आरोपियों के सरेंडर अर्जी लगाने की चर्चा है। बिलाल घोसी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
सपा पार्षद ने खुद को बताया पाक-साफ
सपा पार्षद गौरव सक्सेना इस वक्त नगर निगम में सपा पार्षद दल के नेता हैं। गौरव के नाम का वारंट जारी होने पर शहर की राजनीति गरमा गई है। कई लोगों ने इस बारे में पार्षद को फोन कॉल करके जानकारी ली। गौरव ने सफाई दी कि उनका इस कांड से दूर-दूर तक वास्ता नहीं है। कोई आरोपी गौरव सक्सेना नाम का है, शायद उसी का वारंट जारी हुआ है। उसका उपनाम सनी है। हालांकि, कोर्ट से पुलिस के पास जो वारंट आया है, उसमें गौरव सक्सेना पुत्र उमेश निवासी खान मार्केट प्रेमनगर का जिक्र है, जो पार्षद ही हैं।
-- -
कोर्ट ने दस लोगों के नाम का गैरजमानती वारंट जारी किया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई हैं। जल्दी ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। - अनुराग आर्य, एसएसपी