फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nomination will be done in Collectorate for Bareilly and Aonla Lok Sabha seats

Lok Sabha Election 2024: बरेली और आंवला सीट के लिए कलक्ट्रेट में होगा नामांकन, लगाई जा रही बैरिकेडिंग

Wed, 10 Apr 2024 06:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Apr 2024 06:53 PM IST
सार

बरेली और आंवला लोकसभा सीट के लिए तीसरे चरण में चुनाव होना है। इसके लिए नामांकन 12 अप्रैल से होंगे। नामांकन को लेकर कलक्ट्रेट में बैरिकेडिंग लगाई जा रही है। 

विज्ञापन
Nomination will be done in Collectorate for Bareilly and Aonla Lok Sabha seats
कलक्ट्रेट में लगाई जा रही बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में लोकसभा चुनाव के लिए दावेदारों के नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। इसे लेकर कलक्ट्रेट में तैयारियां शुरू हो गई है। बुधवार देर शाम तक मुख्य प्रवेश द्वार से नामांकन कक्ष तक बैरिकेडिंग का कार्य पूरा हुआ।

विज्ञापन


चुनाव आयोग के निर्देशानुसार बरेली, आंवला लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में चुनाव होना है। नामांकन 12 अप्रैल से होंगे। बरेली लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों का नामांकन न्यायालय जिलाधिकारी कक्ष संख्या तीन में होगा। 
विज्ञापन


आंवला सीट के लिए यहां होगा नामांकन 
आंवला सीट के लिए नामांकन न्यायालय अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कक्ष संख्या 16 में होगा। प्रवेश द्वार से लेकर इन कक्षों तक बैरिकेडिंग का कार्य पूरा हो गया है। दोनों ओर माय बूथ एप डाउनलोड करने, मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील करती होर्डिंग लगाई गई हैं। नामांकन कक्ष में उम्मीदवार व प्रस्तावक ही जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह के मुताबिक उम्मीदवार सुविधा पोर्टल के जरिये ऑनलाइन भी नामांकनपत्र, शपथपत्र समेत जमानत राशि जमा कर सकते हैं। हालांकि, नामांकन के बाद ऑनलाइन कॉपी व मूल प्रपत्र संबंधित रिटर्निंग अफसर को देना होगा।

बरेली लोकसभा सीट से प्रमुख प्रत्याशी 
नाम                            -     पार्टी 
छत्रपाल सिंह गंगवार   -   भाजपा 
प्रवीण सिंह ऐरन          -    सपा 
छोटेलाल गंगवार         -   बसपा 

आंवला लोकसभा सीट से प्रमुख प्रत्याशी
धर्मेंद्र कश्यप            -  भाजपा 
नीरज मौर्य                - सपा 
आबिद अली             - बसपा 
 

चुनाव चिह्न की सूची अपलोड 
चुनाव आयोग की ओर से निर्दलीय प्रत्याशियों को दिए जाने वाले चुनाव चिह्न की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इसमें 190 चुनाव चिह्न हैं। इसमें जूता, चप्पल और जुराब भी शामिल हैं। चूड़ियां, मोती का हार, कान की बाली, अंगूठी को भी जोड़ा गया है। इस बार बुलडोजर को सूची से बाहर कर दिया गया है। बरेली के उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह के मुताबिक निर्दलीय प्रत्याशियों को इसी सूची में से कोई चुनाव चिह्न मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed