{"_id":"67be209727f26ac0360bead9","slug":"noise-created-over-loot-of-ten-lakhs-investigation-turns-out-to-be-fake-action-taken-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-103796-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दस लाख की लूट का मचा शोर, जांच में निकला फर्जी, कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दस लाख की लूट का मचा शोर, जांच में निकला फर्जी, कार्रवाई
विज्ञापन
देवरनियां। सोमवार रात कोतवाली देवरनियां क्षेत्र में दस लाख रुपये की लूट की सूचना ने पुलिस को टेंशन में डाल दिया। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए पड़ताल की तो यह मामला फर्जी निकला। पुलिस ने फर्जी सूचना देने वाले पेट्रोल पंप मालिक और सेल्समैन का चालान किया है।
इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि पड़ताल में सामने आया कि थाना शेरगढ़ के ग्राम प्रहलादपुर का योगेंद्र, जो पहले उसी पेट्रोल पंप पर काम करता था। सोमवार रात पंप सेल्समैन जितेंद्र से बाइक मांग रहा था। मना करने पर दोनों में मारपीट हुई थी। सेल्समैन ने घटना की सूचना पंप मालिक को दी। कालर द्वारा लूट की झूठी सूचना दी गई।
इंस्पेक्टर ने बताया कि फर्जी सूचना देने के मामले में पंप मालिक व सेल्समैन पर शांति भंग की धारा में चालान काटा गया है। इसके अलावा गांव अमृता में विजय द्वारा फर्जी चोरी की सूचना और एक अन्य घटना की जानकारी भी फर्जी निकली। पुलिस ने मामले से अफसरों को भी अवगत करा दिया है। संवाद