फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   NOC's hurdle, construction of two ROB stuck even after tender

Bareilly News: एनओसी का अड़ंगा, टेंडर के बाद भी अटका दो आरओबी का निर्माण

Mon, 26 Feb 2024 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 26 Feb 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
NOC's hurdle, construction of two ROB stuck even after tender
बरेली। जिले में बिलपुर व पितांबरपुर रेलवे क्राॅसिंग पर आरओबी (रेल ओवरब्रिज) बनाने के लिए प्रदेश सरकार 132 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर चुकी है। टेंडर भी हो गए हैं पर काम शुरू नहीं हो सका है। बड़ौदा हाउस से पुल की ड्राइंग स्वीकृत नहीं हो पा रही है। इधर, 50 से अधिक गांवों के तीन लाख लोग परेशानी झेल रहे हैं। 10 जनवरी को सीएम के शहर प्रवास के दौरान भी यह मुद्दा उठा था।
विज्ञापन

लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने एक अप्रैल 2023 को दोनों आरओबी का शिलान्यास किया था। टेंडर के बाद फर्म भी चयनित कर ली गई पर काम शुरू कराए जाने के लिए रेलवे की एनओसी का अड़ंगा लग गया। ड्राइंग की मंजूरी के लिए मंडलायुक्त, जिलाधिकारी सहित सेतु निगम के अधिकारियों ने रेलवे को कई पत्र लिखे। 23 सितंबर 2023 व 19 अक्तूबर 2023, 25 अक्तूबर 2023 व फरवरी 2024 में डीएम की ओर से डीआरएम को पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन

बिलपुर क्रॉसिंग : आरओबी के लिए 17 फरवरी 2023 को 81 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ था। टेंडर के बाद जनवरी 2024 में वर्क ऑर्डर जारी हो गए। निजी कंपनी ने काम शुरू कराया पर रेलवे की ओर से डिजाइन अनुमोदित नहीं होने से काम रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पितांबरपुर क्रॉसिंग : आरओबी के लिए 51 करोड़ रुपये मंजूर हुआ। पुल का निर्माण शुरू करने के लिए रेलवे की ओर से अनापत्ति मिलने का इंतजार किया जा रहा है। टेंडर हो चुका है पर काम शुरू नहीं हो पा रहा है।


कोट
बिलपुर क्रॉसिंग पर पुल के लिए ड्राइंग में संशोधन हुए। इसलिए वक्त लगा। उम्मीद है कि सात दिनों में ड्राइंग मंजूर हो जाएगी। पितांबरपुर क्रॉसिंग पर आरओबी को रेलवे वर्क्स प्रोग्राम में शामिल करने के लिए प्रस्ताव डीआरएम मुरादाबाद के कार्यालय से बड़ौदा हाउस दिल्ली भेजा गया है। जल्दी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। -अरुण कुमार, उप परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed