फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   no sanitization in hospital

महिला अस्पताल का फार्मासिस्ट संक्रमित, फिर भी नहीं कराया सैनिटाइजेशन

Sun, 05 Jul 2020 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
no sanitization in hospital
बरेली। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही अब खुद उस पर भी भारी पड़ रही है। जिला महिला अस्पताल के एक फार्मासिस्ट के संक्रमित पाए जाने के बाद भी अस्पताल में सैनिटाइजेशन तक न कराने पर शनिवार सुबह स्टाफ ने संक्रमण फैलने की आशंका जताते हुए काफी देर हंगामा किया। इसके बाद मोबाइल टीम ने फार्मासिस्ट के संपर्क में आए आठ लोगों का सैंपल लिया गया। उधर, डिस्ट्र्क्टि प्रोग्राम मैनेजर के परिवार में संक्रमण फैलने के बाद शनिवार को जिला अस्पताल के आईडीएसपी कार्यालय में ताला डाल दिया गया।
विज्ञापन

महिला अस्पताल का एक फार्मासिस्ट बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जब यह जानकारी महिला अस्पताल के दूसरे स्टाफ तक पहुंची तो वे इस बात पर हैरान रह गए कि अफसरों ने फार्मासिस्ट के संक्रमित होने के बावजूद न महिला अस्पताल में सैनिटाइजेशन कराया न स्टाफ को सचेत किया। कई कर्मचारी सीएमएस कार्यालय के सामने इकट्ठे हो गए और संक्रमण फैलने की आशंका जताते हुए उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने मांग की कि अस्पताल को 24 घंटे के लिए बंद किया जाए क्योंकि फार्मासिस्ट अस्पताल में ड्यूटी के दौरान कई लोगों के संपर्क में आया है। इससे बाकी स्टाफ में दहशत का माहौल है। सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने आश्वासन दिया कि सीएमओ से बात कर सुरक्षा उपाय किए जाएंगे। एमएमयू प्रभारी अभिषेक त्यागी ने बताया कि महिला अस्पताल से आठ लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

उधर, इंटिग्रेटेड डिसीज सर्विलांस प्रोग्राम यूनिट के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर के परिवार के लोगों के संक्रमित होने के बाद शनिवार को जिला अस्पताल में यूनिट का कार्यालय बंद कर दिया गया। हालांकि इसकी जानकारी आईडीएसपी यूनिट के कर्मचारियों तक को नहीं दी गई। कई कर्मचारी सुबह ड्यूटी पर पहुंचे लेकिन कार्यालय पर ताला लटकता देखकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed