फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   no sanitation in shahid bhagat singh park

शहीद की जयंती मनाई, पार्क से गंदगी नहीं उठाई

Wed, 29 Sep 2021 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
no sanitation in shahid bhagat singh park
मॉडल टाउन में शहीद भगत सिंह पार्क में फैली गंदगी।
बरेली। महापुरुषों की जयंती अब शायद इसलिए मनाई जाती है क्योंकि इसे समाज में विशिष्टता का परिचय मान लिया गया है। मॉडल टाउन के शहीद भगत सिंह पार्क में एक दिन पहले इस अमर शहीद की जयंती जोरशोर से मनाई गई लेकिन गंदगी से अटा पार्क वैसा ही छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

मॉडल टाउन में शहीद भगत सिंह पार्क पहले से ही दुर्दशा का बुरी तरह शिकार हो चुका है। इलाके के लोग इसकी एक वजह यह भी मानते हैं कि शहीद भगत सिंह का अब तक कोई राजनीतिक उपयोग तलाशा नहीं जा सका है। यहां लगाए गए झूले टूट चुके हैं। पार्क में गंदगी के ढेर शायद ही कभी हटाए जाते हों, बाकी कमी आवारा पशुओं का जमघट पूरी कर देता है। फिर भी कुछ हस्तियां 27 सितंबर को यहां शहीद भगत सिंह की जयंती मनाने पहुंची थीं जो शहीद की धूल से अटी प्रतिमा के गले में फूल-मालाएं पहनाकर और फोटो खिंचाकर लौट गईं। यहां इकट्ठी गंदगी को साफ करने या कराने का ख्याल किसी को नहीं आया।
विज्ञापन

पार्क में लंबे समय से साफ -सफ ाई बंद है। कई बार नगर निगम अफ सरों से इस संबंध में शिकायत कर चुके हैं फिर भी अब तक पार्क की दशा सुधारने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। -सुरजीत सिंह, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क में गंदगी की वजह से टहलने जाना भी मुश्किल है। पार्क में आवारा पशु भी घुस जाते हैं। इस कारण बच्चे भी पार्क में नहीं जाते हैं।
-तिलक राज दुसेजा, स्थानीय निवासी
पार्क में सफाई के लिए टीम नियुक्त की गई है। यदि नियमित सफाई नहीं हो रही है तो सफाई कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. अशोक कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
शौचालय पर बना दी महापुरुषों की तस्वीर
बरेली। ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद के चकरपुर गांव में सार्वजनिक शौचालय पर महापुरुषों की तस्वीर बनाने का विरोध तेज हो गया है। मंगलवार को ज्ञापन दिए जाने के बाद डीपीआरओ ने बीडीओ को तस्वीरें हटाने के निर्देश दिए हैं।

जिला पंचायत सदस्य दीपक सेठ ने बताया ग्राम प्रधान और सचिव ने महापुरुषों की तस्वीर गांव के सार्वजनिक शौचालय पर बनवा दी है। इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने डीपीआरओ से मांग की कि जल्द से जल्द शौचालय की दीवार से महापुरुषों की तस्वीर हटाई जाए। डीपीआरओ ने आलमपुर जाफराबाद के बीडीओ को फोन कर तत्काल महापुरुषों की तस्वीर शौचालय से हटाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed