फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No major occupation name in top 10 landmark list

टॉप-10 भूमाफिया की सूची में शहर के किसी बड़े कब्जेदार का नाम नहीं

Thu, 14 Dec 2017 02:35 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Thu, 14 Dec 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद प्रशासन ने शहर में नदी नहर की करोड़ों की सरकारी जमीनों पर कब्जे करने वालों के बजाय गांव-देहात के दबंगों के नाम टॉप-10 भूमाफिया की सूची में शामिल करके काम चला दिया। डीएम और एसएसपी के हस्ताक्षर से भूमाफिया की सूची शासन को भेज भी दी गई। बृहस्पतिवार को लखनऊ में भूमाफिया की सूची पर चर्र्चा होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। शहर में ही तमाम ऐसे माफिया हैं, जिनके बारे में सब अधिकारी जानते हैं। सीबीगंज इलाके में एक भूमाफिया तो करोड़ों की जमीन पर क ब्जा करके पेट्रोल पंप चला रहा है। शहर के बीसलपुर रोड, हार्टमैन के आसपास के इलाकों समेत कई पॉश इलाकों में करोड़ों की सरकारी भूमि पर कब्जा है, लेकिन किसी कब्जेदार का नाम भूमाफिया की सूची में शामिल नहीं किया गया है। 

माफिया-एक
आंवला के रोहतापुर गांव के तीन भाइयों जरनैल सिंह, सतनाम सिंह, भगवान सिंह का नाम प्रशासन ने भूमाफिया के तौर पर चिहिन्त करके शासन को भेजा है। जरनैल सिंह और उनके भाइयोें से 95.85 लाख रुपये कीमत की जमीन मुक्त कराने की बात भी कही गई है। इनके खिलाफ सिरौली थाने में एफआईआर दर्ज है।
विज्ञापन

माफिया-दो
तहसील मीरगंज के गोराहेमराजपुर मजरा गोरालोकनाथपुर के रहने वाले विजेंद्र सिंह ने 58.95 लाख रुपये की सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा है। राजस्व संहिता की धारा 67 के अन्तर्गत कार्रवाई की गई है। इसे लेकर न्यायालय में वाद लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माफिया-तीन
वीरेंद्र सिंह, निवासी ग्राम गुजराही, तहसील सदर का नाम भूमाफिया की सूची में है। इन पर 46.20 लाख रुपये की सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। इनके खिलाफ राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत कार्रवाई की गई है।
माफिया-चार
सत्यपाल निवासी राजपुर कलां, तहसील आंवला का नाम भूमाफिया की सूची में शामिल है। इन पर 23.94 लाख रुपये की सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत इन पर भी कार्रवाई की गई है। 
माफिया-पांच 
छत्रपाल सिंह, निवासी मुड़िया चेतराम, तहसील सदर को भूमाफिया में चिहिन्त किया है। इन पर 22.02 लाख रुपये की सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। इसके खिलाफ भी राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत कार्रवाई हुई है। 
माफिया-छह
विनोद कुमार सिंह, निवासी हैवतपुर, तहसील सदर को भी प्रशासन ने भूमाफिया माना है। विनोद पर 21.99 लाख रुपये की सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत इनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। 
माफिया-सात
जमीर पुत्र अमीर अहमद, अब्दुल खालिक पुत्र अब्दुल हमीद, निवासी कस्बा और तहसील बहेड़ी को भूमाफिया चिहिन्त किया गया है। इन पर 21.15 लाख रुपये की सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। दोनों के खिलाफ मुकदमा भी इसे लेकर लिखा गया है।
माफिया-आठ
बाबू पुत्र सुखलाल, घासीराम पुत्र उमराय, मुकंदी पुत्र अल्लू, बाबूउद्दीन पुत्र ताजउद्दीन, श्रीकृष्ण पुत्र छेंदालाल, सुंदरलाल पुत्र कल्लू, पोथीराम पुत्र हीरालाल, मंगलीराम पुत्र हीरालाल, निवासी नौगंवा घाटमपुर, तहसील सदर का नाम भूमाफियाओं की सूची में शामिल किया गया है। 19.74 लाख रुपये की जमीन पर कब्जा करने के आरोप में इन पर राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत कार्रवाई की गई है। 
माफिया-नौ
नारायण दास, निवासी ग्राम सूदनपुर, तहसील सदर का नाम भूमाफिया की सूची में रखा गया है। इन पर 15.48 लाख रुपये की सरकारी जमीन पर क ब्जा करने के आरोप है और राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत कार्रवाई हो चुकी है। 
माफिया-दस
मुनीश कुमार, निवासी बहेड़ी का नाम भी प्रशासन ने भूमाफिया की सूची में शामिल किया है। इन पर 15 लाख रुपये की सरकारी जमीन पर कब्जा करने के आरोप में 3/4 लोक संपत्ति अधिनियम की धारा 17 के तहत एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। 

 
शहर के भूमाफिया में महिला भी
नगर निगम ने शहर में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले जो माफिया चिह्न्ति किए हैं, उनमें एक महिला का नाम भी शामिल है। किला थाने के रोठा गांव के रामेश्वर यादव, उनके बेटे पप्पू, रामवीर पुत्र नन्कू ने 168 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा कर रखा है। इसकी कीमत नौ लाख 24 हजार बताई है। जानकी प्रसाद, निवासी खलीलपुर, थाना सीबीगंज ने तालाब की 13.50 वर्ग मीटर पर कब्जा कर रखा है। जिसकी कीमत एक लाख से ज्यादा बताई गई है। इसी थाना इलाके के तिलियापुर गांव के रिजवान ने 380 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। इसकी कीमत 19 लाख रुपये है। थाना इज्जतनगर के छोटी बिहार के श्याम बिहारी ने 630 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। इसकी कीमत 40 लाख 90 हजार बताई है। सीबीगंज इलाके के गरगईया उर्फ गोकिलपुर गांव के किशन लाल ने खलियान की 325 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा कर रखा है। इसकी कीमत 14 लाख 62 हजार 500 रुपये है। सैदपुर हॉकिंस के राकेश मौर्य पर तालाब की 200 गज जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। इसकी कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। थाना प्रेमनगर के ताजु पुत्र अब्दुल गनी पर गुलाबनगर में 99.49 गज के प्लाट पर कब्जा के आरोप है। इसकी कीमत नौ लाख 94 हजार 900 रुपये है। माधौबाड़ी हरिजन बस्ती की राजो का नाम भी नगर निगम की भूमाफियाओं की सूची में हैं। इन पर नगर निगम के र्क्वाटर और सड़क की 74 गज जमीन पर कब्जा करने आरोप है। इसकी कीमत 11 लाख 47 हजार बताई जा रही है।    

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed