{"_id":"68acd454f4786e632003e9c7","slug":"no-improvement-in-the-sick-system-disabled-people-reached-the-camp-dragging-themselves-bareilly-news-c-4-vns1074-711842-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बीमार व्यवस्था में सुधार नहीं... शिविर में घिसटते हुए पहुंचे दिव्यांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बीमार व्यवस्था में सुधार नहीं... शिविर में घिसटते हुए पहुंचे दिव्यांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सीएमओ कार्यालय में हर सोमवार को आयोजित होने वाले दिव्यांग शिविर की बीमार व्यवस्था में अब तक सुधार नहीं हो पाया है। प्रमाणपत्र बनवाने में आने वाली दिक्कतों के साथ ही यहां व्हीलचेयर सहित अन्य चीजों के लिए दिव्यांगों को परेशान होना पड़ रहा है।
सोमवार को भी कई दिव्यांग घिसटते हुए शिविर तक पहुंचे। कई को उनके परिजन गोद में उठाकर ले जाते नजर आए। पूछने पर कहा कि गेट के पास काफी समय तक व्हीलचेयर की तलाश की मगर वह मिली नहीं।
यहां सही जानकारी भी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि शिविर में दिव्यांगों के बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियां नहीं हैं। इस वजह से जमीन पर बैठना पड़ रहा है। शिविर तक पहुंचने के लिए रैंप भी नहीं बनी है। यहां मिले राकेश ने बताया कि कई चक्कर लगा चुके हैं, हर बार असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। शिविर में पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं है। संवाद