फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No help received from Municipal Corporation, Police and Administration, Railway operation stalled

Bareilly News: नगर निगम, पुलिस व प्रशासन से नहीं मिली मदद, रेलवे का अभियान अटका

Mon, 16 Sep 2024 07:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:42 AM IST
विज्ञापन
No help received from Municipal Corporation, Police and Administration, Railway operation stalled
बरेली। नगर निगम, पुलिस व प्रशासन से मदद न मिलने के कारण इज्जतनगर में रेलवे का अतिक्रमण हटाओ अभियान अटक गया है। इज्जतनगर में रेलवे स्टेशन और डीआरएम कार्यालय के आसपास नैनीताल हाईवे के दोनों ओर काफी अतिक्रमण हो गया है। इज्जतनगर और सीबीगंज में रेलवे की जमीन पर कुछ धर्मस्थलों का निर्माण भी हो चुका है। आसपास स्थित लोक निर्माण विभाग की जमीन पर भी अतिक्रमण हुआ है। दो माह पहले रेलवे ने अभियान चलाकर 35 स्थानों पर अतिक्रमण चिह्नित कर नगर निगम, पुलिस व प्रशासन से मदद मांगी थी। सहयोग नहीं मिलने से अब तक अभियान शुरू नहीं हो सका। इज्तनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे के पास फोर्स व संसाधनों की कमी है। नगर निगम, पुलिस व प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा की गई है। सहयोग मिलने पर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed