फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No GST on registration JEE advance

जेईई एडवांस के पंजीकरण शुल्क में नहीं देना होगा जीएसटी

Fri, 16 Feb 2018 06:24 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 16 Feb 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
No GST on registration JEE advance
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस के पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) शुल्क में छात्रों को राहत दी गई है। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) काउंसिल ने इसे अपने दायरे से बाहर रखा है। गुरुवार को जेईई एडवांस 2018 के चेयरमैन प्रो. शलभ कुमार ने इसका एलान कर दिया। इस बार आईआईटी कानपुर जेईई एडवांस की परीक्षा का आयोजन करा रहा है।
विज्ञापन

इसके पहले तय हुआ था कि जेईई एडवांस के रजिस्ट्रेशन शुल्क पर भी जीएसटी का भुगतान करना पड़ेगा। प्रो. शलभ ने बताया कि सामान्य वर्ग के छात्रों को 2600 रुपये और महिला, एससी-एसटी, पीडब्लूडी वर्ग के छात्रों को 1300 रुपये पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। सार्क देशों के छात्रों को 160 यूएस डॉलर और सार्क के बाहर के देशों को 300 यूएस डॉलर का भुगतान करना होगा। आईआईटी 20 मई को एक साथ देश के कई शहरों में जेईई एडवांस के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित करेगी। 
विज्ञापन


दो मई से पंजीकरण
प्रो. शलभ ने बताया कि जेईई एडवांस के लिए दो मई 2018 से पंजीकरण की प्रक्रिया सुबह दस बजे से शुरू हो जाएगी। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि सात मई शाम पांच बजे तक निर्धारित की गई है जबकि शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि आठ मई तय की गई है। एडमिट कार्ड 14 मई को जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed