फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No fire in Sacred Hearts School

सेक्रेड हार्ट्स स्कूल में आग किसी की खुराफात तो नहीं

Wed, 17 Feb 2021 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
No fire in Sacred Hearts School
demo photo - फोटो : amar ujala

काफी छानबीन के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम नहीं लगा पाई किसी और कारण का पता
विज्ञापन

स्कूल में आग बुझाने के इंतजाम थे या नहीं, यह भी पता नहीं लगा

बरेली। सेक्रेड हार्ट्स स्कूल में सोमवार देर शाम भीषण अग्निकांड की वजह जानने के लिए सीएफओ के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम ने मंगलवार को काफी देर छानबीन की लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। यह भी पता नहीं लग पाया कि स्कूल में आग बुझाने के इंतजाम थे या नहीं। यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी ने खुराफात में आग लगाई हो। फायर ब्रिगेड तीन दिन में अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।
प्रेमनगर के मैकनियर रोड पर सेक्रेड हार्ट्स स्कूल में सोमवार शाम को भीषण अग्निकांड हुआ था। स्कूल की बसों में आग लगने के बाद बिल्डिंग तक पहुंच गई थी जिससे स्कूल की बिल्डिंग में रखा कंप्यूटर-फर्नीचर आदि काफी सामान जल गया था। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने में डेढ़ घंटे का वक्त लगा था। आग लगने के कारणों की छानबीन करने सोमवार को सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा अपनी टीम के साथ स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूल के कमरों में पड़े मलबे की जांच की। इसके बाद भी और भी पड़ताल की लेकिन फिर भी यह पता नहीं चल पाया कि आग कैसे लगी। फायर ब्रिगेड की टीम यह भी पता नहीं लगा सकी कि स्कूल में आग से निपटने के पुख्ता इंतजाम थे या नहीं।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को घटना के बाद शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई थी लेकिन फायर ब्रिगेड को घटनास्थल पर इसका कोई प्रमाण नहीं मिल पाया। इसके बाद आशंका जताई गई कि आग लगने की घटना के पीछे किसी खुराफाती की हरकत भी हो सकती है। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि तीन दिन के अंदर वे अपनी रिपोर्ट तैयार कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टायर फटने से स्कूल की बिल्डिंग तक पहुंची आग

सेक्रेड हार्ट्स स्कूल की प्रबंधक राधा सिंह ने बताया कि आग साढ़े आठ से पौने नौ बजे के बीच सबसे पहले बसों में लगी। उन्होंने बताया कि स्कूल में आमतौर पर तीन-चार लोग रहते हैं। सात से आठ बजे के बीच ड्यूटी बदलने का समय होता है। इत्तफाक था कि उस समय कोई चौकीदार नहीं था। इसी बीच बस में आग लग गई जिसने दो बसों को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान एक बस का टायर फटा तो तेज धमाके के साथ आग एल्को पैनल तोड़ते हुए स्कूल तक पहुंच गई। एल्को पैनल ने तेजी से आग पकड़ी तो स्कूल की बिल्डिंग भी चपेट में आ गई।

यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आग कैसे लगी। दो-तीन दिन के अंदर यह पता चल जाएगा। स्कूल में आग बुझाने के इंतजाम थे या नहीं। इसके लिए प्रबंधतंत्र से कुछ कागजात भी मांगे गए हैं। - चंद्रमोहन शर्मा, सीएफओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed