{"_id":"5e7662198ebc3e72b02431b8","slug":"no-entry-in-military-for-uncertain-time-bareilly-news-bly400392181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में अनिश्चितकाल के लिए प्रवेश बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में अनिश्चितकाल के लिए प्रवेश बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कोरोना वायरस के संक्रामण से बचने के लिए ‘नो मूवमेंट जोन’ घोषित सैन्य क्षेत्र में अब सभी प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए हैं। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी के बाद ये कदम उठाया गया है। प्रवेश द्वारा मंत्रालय के अगले आदेश आने तक बंद रहेंगे। सेना की ओर से गेट बंद किए जाने की जानकारी न होने के चलते शनिवार को तमाम लोग मायूस होकर वापस लौटे।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह दस बजे सैन्य अफसरों के पास इंट्री प्वॉइंट यानी प्रवेश द्वार को बंद किए जाने के आदेश मिले। संबंधित आदेश में आशंका जताई गई कि कोरोना का संक्रमित व्यक्ति अगर सैन्य क्षेत्र में घुसा तो उसके जरिए यह रोग जवानों को भी शिकार बना सकता है। जिसके चलते इंट्री प्वॉइंट को बंद किए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, पूर्व में घोषित नो मूवमेंट जोन के फैसले को भी लागू किए जाने का आदेश प्रभावी रहेगा। बता दें कि यूं तो सेना के ज्यादातर प्रवेश द्वारों से आम लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं है, लेकिन घोड़ा बटालियन रोड, न्यू जंक्शन रोड की ओर से आम लोगों को भी आवागमन की सुविधा मिल रही थी। घोड़ा बटालियन रोड हैवी ट्रैफिक के चलते वनवे कर दिया गया था। मगर, अब यह रोड भी संक्रमित प्रभावित व्यक्ति के आवागमन की आशंका के चलते बंद कर दी गई है।