फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No entry for heavy vehicles in the city from August 6 to 8.

Bareilly News: छह से आठ अगस्त तक भारी वाहनों की शहर में नो एंट्री

Wed, 05 Aug 2026 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
No entry for heavy vehicles in the city from August 6 to 8.
बरेली। आला हजरत के उर्स (उर्स-ए-रजवी) पर छह अगस्त की रात आठ बजे से आठ अगस्त को कार्यक्रम की समाप्ति तक शहर में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।देश-विदेश से आने वाले लाखों जायरीन की भीड़ को देखते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

एसपी यातायात अकमल खान ने बताया कि उर्स के दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली, रामपुर, नैनीताल और पीलीभीत की ओर से आने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से गुजारे जाएंगे। लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन शाहजहांपुर से गंगा एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी में रेलवे पुल का निर्माण होने के कारण बदायूं जाने वाले वाणिज्यिक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। रोडवेज बसों का संचालन केवल सेटेलाइट बस स्टैंड से होगा। पुराने बस स्टैंड से कोई बस नहीं चलेगी। यह डायवर्जन उर्स में शामिल होने वाले जायरीन के वाहनों पर लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
भारी वाहनों के लिए ऐसे रहेगी यातायात व्यवस्था
झुमका तिराहा, परसाखेड़ा, बिलवा अंडरपास और रजऊ परसपुर तिराहा सहित कई स्थानों से भारी वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा। दिल्ली, नैनीताल और पीलीभीत रोड से लखनऊ जाने वाले वाहन झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास होते हुए फरीदपुर से जा सकेंगे। बरेली से रामपुर, मुरादाबाद और दिल्ली जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से मीरगंज, मिलक होते हुए आगे बढ़ेंगे। बरेली से आगरा जाने वाले वाहन परसाखेड़ा और ट्रांसपोर्ट नगर से रजऊ परसपुर तिराहा होते हुए बड़ा बाइपास का उपयोग करेंगे।


---

छोटे वाहनों का रूट और पार्किंग व्यवस्था
एसपी यातायात मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि सात और आठ अगस्त को सुबह आठ बजे से उर्स की समाप्ति तक जायरीन की भीड़ बढ़ने पर छोटे वाहनों का भी डायवर्जन प्रभावी होगा। चार पहिया वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा ईसाइयों की पुलिया, गांधी उद्यान, चौकी चौराहा और चौपुला चौराहा जैसे क्षेत्रों में प्रतिबंधित रहेंगे। इन वाहनों के लिए गांधी उद्यान से जंक्शन तिराहा और इज्जत नगर तिराहे से गांधी उद्यान की ओर वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध रहेंगे। शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं रोड की तरफ से आने वाली जायरीन की बसें रेलवे यार्ड सुभाषनगर और सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में पार्क होंगी। नैनीताल रोड से आने वाली बसें इज्जत नगर फ्लाईओवर से रेलवे स्टेशन पार्किंग में खड़ी होंगी। दिल्ली और रामपुर की तरफ से आने वाली बसें जेलर साहब के बाग और बीएल एग्रो परसाखेड़ा में पार्क की जाएंगी। महत्वपूर्ण व्यक्तियों के वाहनों की पार्किंग जीआईसी में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed