{"_id":"6ad148b4c59bc79b670d45c4","slug":"no-copies-of-any-documents-will-be-requested-during-the-census-40-questions-will-be-asked-bareilly-news-c-4-bly1015-988638-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जनगणना में नहीं मांगी जाएगी किसी दस्तावेज की प्रति, पूछे जाएंगे 40 सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जनगणना में नहीं मांगी जाएगी किसी दस्तावेज की प्रति, पूछे जाएंगे 40 सवाल
विज्ञापन
बरेली। जनगणना के दौरान किसी भी व्यक्ति से कोई भी दस्तावेज या उसकी प्रतिलिपि नहीं मांगी जाएगी। जनगणना कार्मिक प्रत्येक व्यक्ति से निर्धारित 40 प्रश्न पूछेंगे और उसके बताए गए उत्तरों को ही दर्ज करेंगे। बृहस्पतिवार को नगर निगम सभागार में हुई समीक्षा बैठक में ये निर्देश डीएम अविनाश सिंह ने दिए।
जनगणना कार्यों को समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार सिंह से कहा कि जनगणना कार्य में लगाए गए सभी कार्मिकों का शत-प्रतिशत प्रशिक्षण सुनिश्चित कराया जाए। कहा कि प्रशिक्षण में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मास्टर ट्रेनरों को भी समुचित प्रशिक्षण देने और उन्हें जनगणना संबंधी बुकलेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि जनगणना की प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वगणना के बारे में जानकारी प्राप्त कर इसमें भागीदारी कर सकें। कहा कि स्वास्थ्य संबंधी मामलों में ड्यूटी से छूट मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार ही दी जाएगी। बैठक में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, बीएसए डॉ. विनीता आदि अधिकारी मौजूद रहे।