फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No clue about the kidnapped child clear picture of two suspects

Bareilly News: मनौना धाम परिसर से अगवा बच्चे का नहीं लगा सुराग, दो संदिग्धों की तस्वीर साफ

Tue, 26 May 2026 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2026 01:32 AM IST
सार

बरेली के आंवला स्थित मनौना धाम परिसर से अगवा मासूम बच्चे का अब तक सुराग नहीं लगा है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्धों का चेहरा साफ हो गया है। पुलिस की टीमें सर्विलांस की मदद से तलाश में जुटी हैं। 

विज्ञापन
No clue about the kidnapped child clear picture of two suspects
सीसीटीवी फुटेज में दिखे थे संदिग्ध - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के आंवला स्थित मनौना धाम परिसर से रविवार दोपहर अगवा हुए सफाईकर्मी के डेढ़ साल के बेटे ऋषभ का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका है। हालांकि, पुलिस ने बाइक सवार दोनों संदिग्धों के चेहरों की साफ फुटेज तलाश ली हैं। उनकी सही पहचान होने में वक्त लग रहा है। इसके लिए संबंधित मोबाइल टावर का डंप डाटा खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन


रविवार दोपहर मंदिर के सफाईकर्मी रमन के डेढ़ साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। बदायूं जिले के मूल निवासी रमन यहां परिवार के साथ रह रहे हैं। बच्चे की तलाश में एसएसपी ने एसओजी व सर्विलांस समेत पांच टीम लगा रखी हैं। सोमवार को एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा दोबारा घटनास्थल पहुंचीं और अब तक की कार्रवाई का अपडेट लिया। पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के सीसी कैमरे खंगाले हैं। फुटेज के आधार पर दो संदिग्धों के चेहरे साफ हो गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि मोबाइल नंबरों और टावर लोकेशन के आधार पर जांच जारी है। पुलिस की टीमें कुछ जगहों पर दबिश भी दे रही हैं। उन्होंने जल्द ही घटना का अनावरण करने की बात कही। सीसी फुटेज से कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। मनौना मंदिर परिसर से लेकर कसूमरा तक सड़क पर लगे अधिकांश सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। आरोपी अंगोछे से चेहरा छिपाते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस ने परिसर के दुकानदारों से भी पूछताछ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी के अकेले घूमने की भी फुटेज मिली
एसपी के मुताबिक पुलिस को बाइक सवार दोनों संदिग्धों की फुटेज तो कल ही मिल गई थी। सोमवार को एक फुटेज में इनमें से एक आरोपी अकेला घूमता नजर आ रहा है। इससे पुलिस कयास लगा रही है कि उसने अपने साथी को कॉल जरूर की होगी। मोबाइल टावर के डंप डाटा में इसी तरह की कॉल्स का विवरण देखा जा रहा है। पुलिस ने दोनों संदिग्धों के फोटो दूसरे जिलों व राज्यों में भी भेजे हैं। फिलहाल अभी तक कहीं से इनकी तस्दीक नहीं हो सकी है। इससे पुलिस को लग रहा है कि या तो दोनों बाहरी हैं या फिर इनका थानों में कहीं कोई रिकॉर्ड नहीं है।

पिता ने दिया ये बयान
बच्चे के पिता रमन कुमार ने एसपी दक्षिणी को बताया कि वे कई महीनों से धाम परिसर में रह रहे हैं। रविवार सुबह उनकी पत्नी पानी भरने बाहर गई थी। तभी बाइक सवार आए और बच्चों को खाने-पीने का लालच दिया। आरोपियों ने दोनों बेटियों को खीरा दिलाकर वापस भेज दिया और छोटे बेटे ऋषभ को अगवा कर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed