फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No candidate filed the candidature on the first day

पहले दिन किसी प्रत्याशी ने दाखिल नहीं किया उम्मीदवारी का पर्चा

Fri, 21 Jan 2022 06:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
No candidate filed the candidature on the first day
नामांकन प्रकिया के दौरान कलक्ट्रेट में जाने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग करता कर्मचारी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के तहत दूसरे चरण में 14 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। इसके लिए कलक्ट्रेट परिसर समेत उससे जुड़ने वाले सभी रास्तों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया, लेकिन विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवारी के लिए मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों समेत कई लोगों ने संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों से लगभग एक दर्जन से अधिक नामांकन पत्र प्राप्त किए।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया के लिए कलक्ट्रेट के छह कक्षों को विधानसभा क्षेत्रवार नामांकन कक्षों में बदल कर वहां जरूरी व्यवस्थाएं बृहस्पतिवार को ही पूरी कर ली गई थीं। नामांकन के लिए कलक्ट्रेट भवन के भूतल पर स्थित कक्ष संख्या 10 में 132-जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र, कक्ष संख्या 11 में 136-ददरौल, कक्ष संख्या 12 में 131-कटरा, कक्ष संख्या 13 में 135-शाहजहांपुर, कक्ष संख्या 14 में 134-पुवायां और कक्ष संख्या 15 में 133-तिलहर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र जमा करने की व्यवस्था की गई है। दिन में 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन अवधि निर्धारित है।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था में जुटाए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने नौ बजे से ही अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचना शुरू कर दिया। कलक्ट्रेट की ओर वाहन और अनावश्यक लोगों की भीड़ रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने नामांकन के लिए प्रत्याशियों के साथ सिर्फ दो लोगों को आरओ कक्ष में जाने की अनुमति दी हैं। इनमें प्रत्याशी के प्रस्तावक और अनुमोदक शामिल किए हैं। हालांकि पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया, लेकिन जो लोग नामांकन पत्र लेने पहुंचे, उनकी तलाशी लेने और थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद ही अंदर जाने दिया गया। कई संभावित प्रत्याशियों ने अपने वकीलों और विशेष वाहकों के जरिए नामांकन पत्रों के कई सेट मंगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 नामांकन पत्र खरीदे गए
शहर विधानसभा क्षेत्र के आरओ/सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह से एक नामांकन पत्र सपा प्रत्याशी तनवरी खां के वकील ने लिया और एक अन्य नाम निर्देशन पत्र किशन कुमार ले गए। पुवायां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चेतराम के लिए नामांकन पत्र उनके वकील रामकुमार ने और कांग्रेस प्रत्याशी अनुज कुमारी के लिए वकील विपिन दीक्षित ने नामांकन पत्र लिया। तिलहर विधानसभा क्षेत्र राजेंद्र पंडित ने निर्दलीय चुनाव लड़ने को नामांकन फार्म लिया। तीन बजे तक लगभग 12 लोग नामांकन फार्म ले गए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि नियत अवधि तक कोई नामांकन पत्र जमा नहीं हुआ। नाम निर्देशन पत्र निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं और चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग आयोग के वेब लिंक से भी उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
कलक्ट्रेट परिसर में लगे 14 सीसीटीवी कैमरे
किसी भी तरह गड़बड़ी रोकने और अनियमितता पर नजर रखने के लिए नामांकन कक्षों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए हैं। इस काम का अनुबंध जिस कंपनी से हुआ, उसके कर्मचारी बृहस्पतिवार देर शाम तक यहां पहुंचे। इसलिए नामांकन कक्षों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम देर रात तक चला और शेष कार्य नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद जारी रहा। बताया कि कुल 14 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। यह कैमरे नामांकन कक्षों के बाहर कोषागार के सामने पीपल के पेड़ और कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर भी लगाए हैं।

बेरिकेडिंग से यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त
कलक्ट्रेट परिसर के चारों ओर बेरिकेडिंग करने से आसपास के क्षेत्रों में सामान्य यातायात व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त रही। रोजमर्रा की तरह जो लोग कोर्ट-कचहरी के काम निपटाने के लिए वाहन लेकर आए उन्हें पार्किंग को लेकर असुविधा हुई। कचहरी चौराहे से आगे बढ़ने से रोके जाने पर लोग खिरनीबाग होकर फोटोस्टेट मार्केट वाले रोड पर आगे बढ़े तो पुलिस कार्यालय के सामने तिराहे पर बेरिकेडिंग के कारण उन्हें वहीं रुकना पड़ा। रेलवे फ्लाईओवर होकर कचहरी आने वाले वाहन पीडब्ल्यूडी गेट हाउस तिराहे वाले बैरियर पर रोक दिए। निर्वाचन कार्यालय की ओर खुलने वाला गेट भी बंद कर दिया। इससे न केवल आम फरियादी परेशान हुए, कलक्ट्रेट और विकास भवन परिसर के कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को भी अंदर जाने और वाहन खड़े करने में असुविधा हुई।

नामांकन प्रकिया के  दौरान कलक्ट्रेट में सीसीटीवी कैमरे लगाता कर्मचारी। संवाद

नामांकन प्रकिया के दौरान कलक्ट्रेट में सीसीटीवी कैमरे लगाता कर्मचारी। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रकिया के दौरान कलक्ट्रेट गेट पर की गई बै?

शाहजहांपुर में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रकिया के दौरान कलक्ट्रेट गेट पर की गई बै?- फोटो : SHAHJAHANPUR

नामांकन प्रकिया के दौरान कलक्ट्रेट में जाने वालों की तलाशी लेते एलआईयू । संवाद

नामांकन प्रकिया के दौरान कलक्ट्रेट में जाने वालों की तलाशी लेते एलआईयू । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed