फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No bed rolls available on Jammu Tawi Express, complaint filed

Bareilly News: जम्मूतवी एक्सप्रेस में नहीं मिला बेड रोल, शिकायत

Sat, 02 May 2026 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 02 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
No bed rolls available on Jammu Tawi Express, complaint filed
श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा से लौट रहे थे बरेली के यात्रियों को जम्मूतवी एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी के कोच में बेड रोल नहीं मिला। यात्रियों ने इसकी शिकायत रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से की है।
विज्ञापन

बरेली निवासी व्यापारी नीरज कालरा, योगेश्वर किशन ग्रोवर और राजेश यादव श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पर गए थे। 30 अप्रैल को उनका वापसी का टिकट 12470 जम्मूतवी-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस में था। गाड़ी जम्मू से शाम 6:50 बजे चली। ये लोग गाड़ी के एच-1 एसी प्रथम कोच में थे। गाड़ी जम्मू से चलने के बाद शुक्रवार सुबह 6:10 बजे बरेली आई। इस दौरान पूरे कोच में किसी यात्री को बेड रोल नहीं मिला। नीरज कालरा ने इसकी शिकायत कॉल करके जम्मू के डीआरएम और फिर रेल मंत्री के पीआरओ से की है। उन्होंने बताया कि कोच के टॉयलेट भी बेहद गंदे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed