फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No action was taken against Amin, ADM sought a report from SDM

Bareilly News: अमीन पर कार्रवाई नहीं की, एडीएम ने एसडीएम से मांगी रिपोर्ट

Sat, 03 May 2025 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
No action was taken against Amin, ADM sought a report from SDM
नवाबगंज। शिकायतों के बाद भी तहसील प्रशासन ने एक संग्रह अमीन पर कोई कार्रवाई नहीं की है। अब इस मामले की शिकायत पर डीएम ने एडीएम एफआर को पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस पर एडीएम एफआर ने एसडीएम को पत्र भेज एक सप्ताह के अंदर पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त तहसीलकर्मी अमीर सरवर ने बीते दिनों एसडीएम व डीएम को शिकायत पत्र देकर तहसील में कार्यरत एक संग्रह अमीन पर सरकारी सेवा के साथ ही भारतीय जीवन बीमा निगम में अभिकर्ता के पद पर कार्य करने का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि संग्रह अमीन ने एसडीएम द्वारा उसकी सेवा पुस्तिका पर दी गई प्रतिकूल प्रविष्टि को भी गायब कर एसीपी का लाभ ले लिया। उसके पास अपना निजी आवास होते हुए भी उसने सरकारी आवास आवंटित करा लिया है। मामले की शिकायत कई बार अधिकारियों से करने के बाद भी तहसील प्रशासन ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज सेवानिवृत्त तहसीलकर्मी ने डीएम अविनाश सिंह को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में डीएम ने एडीएम एफआर को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए है। इस पर एडीएम एफआर ने एसडीएम को पत्र भेज मामले की जांच कर रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर देने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed