फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No action in the case of molestation and beating of the principal in the college

Bareilly News: कॉलेज में छेड़खानी और प्राचार्य को पीटने के मामले में कार्रवाई नहीं

Fri, 28 Mar 2025 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
No action in the case of molestation and beating of the principal in the college
गुलड़िया। एक महाविद्यालय में घुसकर कुछ बाहरी लड़कों के द्वारा छात्राओं से छेड़खानी करने और इसका विरोध करने पर कॉलेज के प्राचार्य को घेरकर पीटने के मामले में पुलिस ने एक सप्ताह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है। इसको लेकर शिक्षकों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन



20 मार्च को एक महाविद्यालय के प्रांगण में कुछ बाहरी लड़के घुस आए और छात्राओं से छेड़खानी की। यह देखकर कॉलेज के स्टाफ ने लड़कों को पकड़ लिया। बाद में डांट कर भगा दिया था। इस घटना के बाद आरोपी लड़कों ने प्राचार्य जुगेंद्र को बरेली जाते समय अलीगंज-गुलड़िया मार्ग पर स्थित ग्राम खेलम के निकट घेरकर डंडों से पीटा था। इस मामले में प्राचार्य की ओर से सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम नुसरतगंज के लोकेश,वीकेश, राघवेंद्र समेत चार लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत कराया गया। प्राचार्य डॉ. जुगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इस मामले में एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे शिक्षकों में रोष है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed