फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   nissing in kacchla Ghat

गंगाघाट से लापता कांवड़िया को खोजने में गोताखोर भी नाकाम

Tue, 06 Aug 2019 09:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
nissing in kacchla Ghat
उझानी। कछला गंगाघाट से रविवार शाम को साथी कांवड़ियों की टोली से लापता सोनू का तीसरे दिन भी सुराग नहीं लग पाया। घरवालों की देखरेख में गोताखोरों ने गंगा में खोजी अभियान चलाया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

बिल्सी क्षेत्र के गांव वाकरपुर सागरपुर निवासी कांवड़िया सोनू पुत्र रामेश्वर रविवार शाम को अपने गांव के कांवड़ियों की टोली के साथ गंगाघाट पर पहुंचा था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन शुरू कर दी गई। घरवाले घाट पर पहुंचे तो उन्हें सोनू के कपड़े वहीं रखे मिले जिसके साथ वह गंगा स्नान करने के लिए गया था। उसके साथियों ने भी घरवालों को यही बताया है कि सोनू नहाते समय से लापता है। इसके बाद से घरवालों को भी सोनू के गंगा में डूब जाने की आशंका बनी हुई है। भाई प्रेमपाल ने मंगलवार को कछला चौकी इंचार्ज से भी मदद मांगी। चौकी इंचार्ज ने प्राइवेट गोताखोरों को भी फिर से खोजबीन के लिए गंगा में उतार दिया लेकिन शाम तक कोई नतीजा सामने नहीं आया। इधर, कोतवाल विनोद कुमार चाहर का कहना है कि सोनू की खोजबीन के लिए गोताखोरों की एक टीम ने गंगाघाट से कादरचौक की ओर करीब दो किलोमीटर तक खोजी अभियान चलाया है। जल स्तर अधिक और उसकी रफ्तार तेज होने की वजह से गोताखोरों को भी ढूंढने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

रास्ते में बेहोश पड़ा मिला बरेली का राजपाल
उझानी। सोमवार सुबह करीब पांच बजे बरेली के कैंट क्षेत्र के कांवड़ियों की टोली में राजपाल (60) कछला चौराहे के पास से लापता हो गया था। साथ में उसका बेटा अनुज भी था। वह देर शाम ही रास्ते में बेहोश पड़ा मिला गया। साथी कांवड़िया निजी क्लीनिक पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे अपने साथ बरेली ले गए। राजपाल को लेकर सोमवार को पूरे दिन पसोपेश का माहौल बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed