फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ninth UP State Para Championship begins in Bareilly players showed their strength on the first day

Sports News: बरेली में नौवीं यूपी स्टेट पैरा चैंपियनशिप का आगाज, एथलीटों ने दिखाया दम, ये रहे विजेता

Sat, 01 Feb 2025 10:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Feb 2025 10:20 PM IST
सार

बरेली में शनिवार को बीएल एग्रो स्टेडियम में दो दिवसीय नौवीं यूपी स्टेट पैरा पावरलिफ्टिंग व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें 250 से अधिक एथलीटों ने प्रतिभाग किया। 

विज्ञापन
Ninth UP State Para Championship begins in Bareilly players showed their strength on the first day
दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में यूपी पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन और पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से शनिवार को बीएल एग्रो स्टेडियम में दो दिवसीय नौवीं यूपी स्टेट पैरा पावरलिफ्टिंग व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें 45 जिलों की 23 टीमों ने भाग लिया। इस दौरान प्रतियोगिता में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन


इसमें महिला यूपी स्टेट 100 मीटर और 200 मीटर टी-45, 46, 47 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध नगर की तृप्ति राजपूत ने पहला, बुलंदशहर की अनुराधा चौहान ने दूसरा और आजमगड़ की बिट्टू यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर टी-42, 44 वर्ग में मुरादाबाद की रितिका पाल को प्रथम, बागपत की दिव्या को दूसरा, शहाजहांपुर की स्वाति गुप्ता को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। 
विज्ञापन


पुरुष यूपी स्टेट 100 मीटर टी-13 वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गाजियाबाद के यश ने पहला, प्रियांशु ने दूसरा और जाहिद खान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर टी-42, 63 वर्ग में शामली के संदीप कुमार को प्रथम, सिद्धार्थ नगर के सागर को द्वितीय और लखीमपुर के अफ्रोज को तृतीय स्थान मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में मेरठ का दबदबा
टी-11 100 मीटर दौड़ में मेरठ के गौरव कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टी-35 100 मीटर दौड़ में मेरठ के रवि कुमार को पहला, बागपत के विपिन को दूसरा, मेरठ के कार्तिक को तीसरा स्थान मिला। टी- 36 100 मीटर दौड़ में मेरठ के अनुभव और विष्णु को क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।

टी- 37 वर्ग में गाजियाबाद के फरमान ने प्रथम, मथुरा के अश्विनी कुमार ने द्विवतीय, बरेली के राशिद अली खान ने तृतीय स्थान हासिल किया। टी-38 वर्ग में मिरजापुर के श्रेयांशु पाल ने प्रथम स्थान ग्रहण किया। टी-42, 63 वर्ग में शामली के संदीप कुमार ने पहला, सिद्धार्थ नगर के सागर को दूसरा और लखीमपुर के मो. अफरोज को तीसरा स्थान मिला।

पुरुष वर्ग टी-44 में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मथुरा के नवनीत कुमार को पहला, सहारनपुर के नीधेश और मशरूर अहमद को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। टी-45, 46, 47 वर्ग में सहारनपुर के अवनीश ने पहला, कन्नोज के उपेंद्र कुमार को दूसरा, आजमगड़ के अफ्रोज जावेद को तीसरा स्थान मिला। 

Ninth UP State Para Championship begins in Bareilly players showed their strength on the first day
विजेताओं को सम्मानित करते झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार, वन राज्यमंत्री डॉ अरुण कुमार व अन्य अतिथि - फोटो : अमर उजाला

200 मीटर दौड़ में ये रहे अव्वल 
टी-35 200 मीटर दौड़ में गाजियाबाद के फरमान ने प्रथम, मथुरा के श्याम कुमार ने द्विवतीय, सहारनपुर के प्रियांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टी-44 200 मीटर दौड़ में श्रावस्ती के धर्मेंद्र को पहला, शाहजहांपुर के नीलेश को दूसरा, शामली के अंकित को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। टी-12 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बस्ती के प्रदीप कुमार वर्मा को पहला स्थान हासिल हुआ।

टी-11 1500 मीटर वर्ग में इटावा के रिषभ कुमार ने पहला, एटा के हिमांशु ने दूसरा, मेरठ के शाकिब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टी-13 1500 मीटर में सहारनपुर के अविरल ने प्रथम, अलीगढ़ के सुंदर ने द्वितीय और सहारनपुर के मोहसिन ने तृतीय स्थान हासिल किया। टी-37 में मथुरा के सुमित को पहला, शामली के शारिक अली को दूसरा, सहारनपुर के परवेज को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। टी-45, 46, 47 में मथुरा के सुमित को पहला, गाजीपुर के अमित यादव को दूसरा, मथुरा के पवन कुमार को तीसरा स्थान मिला।

बिजनौर की पूर्णिमा को पहला स्थान 
महिला टी-11 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बिजनौर की पूर्णिमा को पहला स्थान प्राप्त हुआ। टी-13 में लखनऊ की सुप्रिया को पहला स्थान प्राप्त हुआ। टी-42, 44, 63, 64 वर्ग में रितिका पाल को पहला, बागपत की दिव्या को दूसरा, शाहजहांपुर की स्वाति गुप्ता को तीसरा स्थान मिला। टी-12 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सीतापुर की सोनिका ने पहला स्थान हासिल किया।

टी-46, 47 ऊंची कूद प्रतियोगिता में अभिषेक ने पहला, मनोज यादव ने दूसरा, विरेंद्र सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। टी-42 ऊंची कूद में उधम सिंह ने पहला, कोपिल कुमार ने दूसरा, मो. अफरोज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एफ-12 गोला फेक में बागपत के सुधीर राणा को प्रथम, कानपुर के हरिओम शुक्ला और अनिकेत गुप्ता ने क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। टी-35 200 मीटर वर्ग में बागपत के विपिन ने पहला, मेरठ के कार्तिक ने दूसरा स्थान हासिल किया।

टी-37 400 मीटर दौड़ में शामली के शारिक अली को पहला, मेरठ के विष्णु को दूसरा स्थान मिला। टी-12 400 मीटर में गाजियाबाद के चिराग त्यागी ने पहला, शाहजहांपुर के विनीत कुमार को दूसरा, फिरोजाबाद के तनवीर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। टी-11 400 मीटर में एटा के हिमांशु भारद्वाज ने पहला स्थान हासिल किया। टी-36 400 मीटर में मेरठ के अनुभव चौधरी ने पहला, हाथरस के तानिश ने दूसरा स्थान हासिल किया। टी-20 400 मीटर में मथुरा के दीपांशु ने पहला स्थान प्राप्त किया।

शामली की नेहा प्रथम
महिला टी-46 400 मीटर वर्ग प्रतियोगिता में शामली की नेहा ने प्रथम स्थान हासिल किया। टी-13 400 मीटर में लखनऊ की सुप्रिया को पहला स्थान मिला। टी-12 में सीतापुर की सोनिका देवी को प्रथम स्थान मिला। पुरुष वर्ग टी-38 400 मीटर दौड़ में मिरजापुर के श्रेयांशु पाल ने पहला स्थान हासिल किया। एफ-51 क्लब पुरुष प्रतियोगिता में गाजियाबाद के दीपक को पहला स्थान मिला। 

एफ-51 चक्का फेक में मथुरा के रिमोर्टन सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। एफ-53 चक्का फेक में महिला प्रतियोगिता में कानपुर की प्रियंका को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। एफ-53 भाला फेक में हापुड़ की प्रियंका को प्रथम स्थान मिला। एफ-35 चक्का फेक में शहाजहांपुर की विमला देवी ने पहला स्थान हासिल किया। 

एफ-32 गोला फेक में मेरठ की दीपिका को पहला स्थान मिला। एफ-11 गोला फेक में मनीषा ने पहला स्थान हासिल किया। एफ-56 चक्का फेक में कानपुर की अपूर्वा को पहला स्थान प्राप्त हुआ। एफ-55 चक्का फेक में अयोध्या में की चंद्रा गौतम ने प्रथम स्थान हासिल किया। एफ-42, 44 गोला फेक में शामली की भावना को पहला स्थान प्राप्त हुआ। 

Ninth UP State Para Championship begins in Bareilly players showed their strength on the first day
झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रतियोगिता का किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
झारखंड के राज्यपाल ने किया शुभारंभ 
इससे पूर्व चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने बीएल एग्रो और यूपी पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की पहल को सराहनीय बताया और कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और जज्बे की बदौलत भारत ने पैरालंपिक खेलों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

बीएल एग्रो के प्रबंध निदेशक और यूपी पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संरक्षक आशीष खंडेलवाल ने कहा कि यह प्रतियोगिता हमारे सीएसआर प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें पिता घनश्याम खंडेलवाल ने इस पहल को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यूपी पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कवींद्र चौधरी ने बीएल एग्रो के प्रयासों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed