फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nine people have lodged complaints against Gulati and his gang.

Bareilly News: गुलाटी और उसके गिरोह के खिलाफ नौ लोगों ने कराई रिपोर्ट

Sun, 23 Aug 2026 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Nine people have lodged complaints against Gulati and his gang.
बरेली। कैनविज कंपनी के सीएमडी कन्हैया गुलाटी और उसके गैंग के खिलाफ बारादरी थाने में नौ लोगों ने सामूहिक रूप से धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरूनगला के बजरंग एन्क्लेव निवासी विनोद कुमार ने रिपोर्ट में जिक्र किया है कि वर्ष 2024 में प्रधान बादाम सिंह के जरिये जगतपाल मौर्य से मुलाकात हुई थी। जगतपाल ने निवेश करने पर पांच प्रतिशत रकम हर माह देने का आश्वासन दिया और 22 माह के बाद मूल रकम लौटाने की बात कही। इसके बाद विनोद ने अपने, अपनी मां और बहन के खाते से कुल 22 लाख रुपये कंपनी में लगा दिए। रुपये नहीं आए तो संपर्क करने पर बताया गया कि कंपनी का सॉफ्टवेयर अपडेट हो रहा है। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

कुसुमनगर की सुनीता के मुताबिक, प्रधान बादाम सिंह के जरिये जगतपाल मौर्य से मुलाकात हुई। जगतपाल ने झांसे में लेकर एक लाख रुपये कंपनी में निवेश करा लिए। बाद में रुपये के बारे में पूछने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। कुसुमनगर निवासी रामलली ने बताया कि उनके बेटे की पड़ोसी सोमपाल और नरेश पटेल से बातचीत होती थी। उन्होंने बेटे को बताया हमारी कंपनी में निवेश करोगे तो कम समय में रकम दोगुनी हो जाएगी। रामलली और उनके पुत्र ने जेवर बेचकर 15 लाख रुपये निवेश कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लता देवी ने बताया कि भुता के सोमपाल और नरेश ने उनके पति से कंपनी की सदस्यता के नाम पर पहले पांच लाख रुपये लिए। कुल 9,85,000 रुपये लेकर हड़प लिए। कुसुमनगर की सपना, उनके पिता और ससुर से सोमपाल और नरेश ने 1940000 रुपये निवेश करवाकर हड़प लिए। सुरेश शर्मा नगर निवासी ऊषा गुप्ता से कंपनी के एजेंट अंशुल मौर्य ने ढाई लाख रुपये निवेश कराए।
सनराइज एन्क्लेव निवासी सेना के नायाब सूबेदार रणजीत सिंह से सोमपाल पटेल, जगतपाल और ओमप्रकाश ने साढ़े चार लाख रुपये कैनविज कंपनी में निवेश करा लिए। आशुतोष सिटी निवासी उमेश शंखधार से प्रमोद परिहार, यतेंद्र गंगवार और योगेंद्र गंगवार ने साढ़े छह लाख रुपये निवेश करवाकर हड़प लिए। कुसुमनगर के अंकित पटेल से भी नरेश, सोमपाल और जगतपाल ने 15 लाख निवेश करवाकर हड़प लिए। सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

निवेश के नाम पर तीन लाख ठगे

नवाबगंज। मोहल्ला आदर्श नगर निवासी सुरजीत कुमार रस्तोगी ने एसएसपी अनुराग आर्य को बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके रिश्तेदार यतेंद्र कुमार ने उन्हें कैनविज कंपनी में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद सुरजीत ने अपना मकान गिरवी रखकर तीन लाख रुपये निवेश कर दिए। आरोप है कि कंपनी की ओर से पीड़ित को फर्जी चेक दिए गए। दो महीने तक उसे पांच प्रतिशत लाभ भी मिला, लेकिन अप्रैल 2025 के बाद कंपनी का मालिक और सहयोगी कार्यालय बंद कर भाग गए। पीड़ित जब अपनी रकम मांगने आरोपियों के घर पहुंचा तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने संचालक कन्हैया गुलाटी, यतेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार और प्रमोद परिहार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed