फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nine crooks who robbed Saraf arrested as SOG

एसओजी बनकर सराफ को लूटने वाले नौ बदमाश गिरफ्तार

Sun, 04 Apr 2021 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Nine crooks who robbed Saraf arrested as SOG
मामले की जानकारी देते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

एक किलो की नकली सोने की ईंट और 3.40 लाख की नकदी बरामद
विज्ञापन

फर्जी आधार कार्ड, दो तमंचे, छह चाकू, तीन बाइक और एक कार भी मिली

बरेली। बारादरी पुलिस ने एसओजी बनकर ऊधमसिंह नगर के सराफ से आठ लाख रुपये लूटने के मामले का खुलासा कर नौ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूट के 3.40 लाख रुपये और एक किलो नकली सोने की ईंट बरामद हुई है।
ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के कस्बा सिसौना के सराफा कारोबारी अर्जुन शाह से 15 दिन पहले एक मित्र के जरिये मिले सतपाल नाम के शख्स ने सस्ता सोना दिलाने की बात कहकर अपने जाल में फंसाया था। आठ दिन पहले सतपाल ने अर्जुन को 87 हजार रुपये में 21 ग्राम और फिर ढाई लाख रुपये में 50 ग्राम सोना बाजार से कम कीमत में दिलवाकर अपना भरोसा कायम किया। इसके बाद एक किलो सोना दिलाने के बहाने सतपाल ने अर्जुन को 31 मार्च को आठ लाख रुपये लेकर बरेली में रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के पास बुलाया। अर्जुन बरेली पहुंचे तो सतपाल से बातचीत के बीच ही उसके साथियों ने खुद को एसओजी का सदस्य बताते हुए घेर लिया और अर्जुन से आठ लाख रुपये और मोबाइल लेकर भाग गए। इस मामले में शुक्रवार को अर्जुन ने थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

होटल मालिक है फरार अवतार सिंह

शनिवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सतपाल का असली नाम साबिर अली है और वह इज्जतनगर में बिहारकलां का रहने वाला है। उसने सितारगंज निवासी अवतार सिंह के साथ इस घटना को योजना बनाकर अंजाम दिया। अवतार अभी फरार है। अवतार का सितारगंज में ही होटल और फार्महाउस है। साबिर अली उर्फ सतपाल समेत इस गैंग के नौ सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं, इनमें बारादरी की गोसाईं गौंटिया का उपेंद्र तिवारी, ऊधमसिंह नगर में वार्ड नंबर चार सितारगंज का बाबू, तुर्कास सिसोर का प्रवेंद्र, बारादरी में सुपर सिटी का अर्पण उर्फ अभि, फरीदपुर का हृदयेश कुमार उर्फ बब्बू, फरीदपुर के गांव रंपुरा रतन का सूर्य प्रताप सिंह, रजनीश कुमार उर्फ बंटू और चौखटिसा, जलालाबाद का अजय सिंह शामिल हैं। मुख्य आरोपी साबिर अली प्रॉपर्टी डीलर है। बाबू दर्जी है। बारादरी इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से लूट के 3.40 लाख रुपये, मोबाइल, नकली सोने की एक किलो की ईंट, दो तमंचा, चार कारतूस, छह चाकू, चार फर्जी आधार कार्ड, तीन बाइक, एक कार बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हृदयेश ने खुद को बताया था दिल्ली एसओजी का ऑफिसर

खुलासे के दौरान अर्जुन कुमार शाह ने बताया कि जब वह सोना खरीदने पहुंचे और सतपाल उर्फ साबिर को आठ लाख रुपये दे रहे थे तभी तीन बाइकों पर आरोपी आ धमके। हृदयेश कुमार उर्फ बब्बू ने खुद को दिल्ली का एसओजी ऑफिसर बताया। इन सभी ने अर्जुन और सतपाल को कार में बैठा लिया। फिर रुपये और नकली सोना समेत सभी सामान लेकर भाग निकले। कार सतपाल की ही थी। अर्जुन ने बताया कि पहले तो उन्हें लगा कि वह और सतपाल दोनों ही फंस गए हैं, लेकिन पुलिस ने जांच की तो पूरा मामला खुल गया। खुलासा करने वाली टीम में एसआई सुभाष मावी, श्रीनिवास, इंद्रपाल सिंह, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।

आरोपी बोले- हम तो मदद के लिए आए थे

एसओजी सिपाही बनकर पहुंचे सूर्य प्रताप और रजनीश ने बताया कि उन्हें अर्पण ने यह कहकर बुलाया था कि एक परिचित कुछ लोगों के बीच फंस गया है, उसे निकालकर लाना है। वे लोग तो सतपाल को वहां से ले जाने के लिए पहुंचे थे। लूट से उनका कोई वास्ता नहीं है। हृदयेश उर्फ बब्बू ने पूरे मामले से खुद को अनजान बताते हुए पुलिस पर फंसाने का आरोप लगाया। प्रवेंद्र ने कहा कि उसका एक हाथ लकवाग्रस्त है। इलाज के लिए अवतार सिंह ने 50 हजार रुपये देने का झांसा देकर उसे इस मामले में फंसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed