{"_id":"667e00667174dddbb7014ad9","slug":"nine-cow-shelter-sites-transferred-to-animal-husbandry-department-bareilly-news-c-4-lko1018-429019-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नौ गोआश्रय स्थल पशुपालन विभाग को किए हस्तांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नौ गोआश्रय स्थल पशुपालन विभाग को किए हस्तांतरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिले में नौ का निर्माण कार्य निर्धारित समय 30 जून से पहले ही पूरा हो गया है। इन नौ गोआश्रय स्थल को पशु पालन विभाग को हस्तांतरित भी कर दिया गया। गोआश्रय स्थल पर छुट्टा पशुओं को रखा जाएगा।
प्रत्येक गोआश्रय स्थल की क्षमता 300-300 संरक्षित पशुओं को रखने की है। प्रत्येक गोआश्रय स्थल के निर्माण कार्य में 1.60 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। 13 में से तीन फरीदपुर के कुआंटांडा के मेहतरपुर गांव, नवाबगंज के भदपुरा ब्लाक में मधुनगला गांव में व बिथरी चैनपुर के दासपुर गांव में गोआश्रय स्थल के निर्माण के लिए जमीन ही नहीं मिल सकी। इस कारण यहां निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। शेष दस में से महज भोजीपुरा के महेशपुर शिवसिंह गांव में गोआश्रय स्थल का निर्माण अभी पूरा नहीं हो सका है। यूपी प्रोेजेक्ट कारपोरेशन के अधिकारियाें का कहना है कि 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। जल्द ही दस प्रतिशत काम भी पूरा हो जाएगा।
यहां बने गोआश्रय स्थल
मझगवां ब्लाक के अनिरुद्धपुर गांव, रामनगर ब्लाॅक के मऊचंदपुर गांव, आलमपुर जाफराबाद के सिकोड़ा गांव, फरीदपुर के करतौली गांव, क्यारा ब्लाॅक के मानपुर अहियापुर, बहेड़ी के अम्बरपुर, मीरगंज के चुरई दलपतपुर गांव, कुआंटांडा के शेखापुर गांव व दमखोदा के बांसबोझ गांव में गोआश्रय स्थल बनकर तैयार हैं। संवाद
विज्ञापन
13 गोआश्रय स्थल बनाए जाने थे। इनमें से नौ बनकर तैयार हैं। इन्हें पशुपालन विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है। एक गोआश्रय स्थल का निर्माण महज 10 प्रतिशत शेष बचा है। - डाॅ. मेघ श्याम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी