{"_id":"67858395e1c86e65920240e2","slug":"night-started-getting-cold-after-rain-mercury-dropped-by-two-degrees-bareilly-news-c-4-lko1064-560494-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बारिश के बाद ठिठुरने लगी रात, दो डिग्री गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बारिश के बाद ठिठुरने लगी रात, दो डिग्री गिरा पारा
विज्ञापन
बरेली। पश्चिमी विक्षोभ घिरने से शनिवार को रातभर हुई बारिश से वातावरण में नमी का स्तर 97 फीसदी पहुंच गया है। दिन में धूप से कुछ राहत है, लेकिन रात के पारे में फिर गिरावट होने लगी है। सोमवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मंगलवार की भोर में कुछ देर तक बूंदाबांदी हुई। इससे कोहरा छंटा और सुबह आठ बजे से ही धूप निकलने लगी। शाम चार बजे तक गुनगुनी धूप ने लोगों को खासी राहत पहुंचाई। अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़त के बाद सामान्य से तीन डिग्री अधिक 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम को फिर सर्द हवाओं का डेरा जम गया। हवा ठिठुरन का अहसास कराने लगी। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक विक्षोभ की वजह से सर्द हवा शहर में प्रवेश कर रही है पर सक्रियता कम होने से बारिश के आसार कम हैं। आसमान साफ रहेगा। धूप निकलने से कोहरा छाएगा। अमर उजाला ब्यूरो
--
मौसम इनपुट
22.2
9.5
धूप निकलेगी। सुबह-शाम कोहरा छाएगा। बादल मंडराने का अनुमान है।
सूर्योदय 7:06
सूर्यास्त 5:37