फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Night shelters are empty, people are sleeping on the sidewalks.

Bareilly News: रैन बसेरे खाली, फुटपाथ पर सो रहे लोग

Mon, 15 Dec 2025 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 15 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Night shelters are empty, people are sleeping on the sidewalks.
नवाबगंज। कड़ाके की सर्दी के बीच कस्बे में जगह-जगह बनाए गए रैन बसेरे खाली पड़े हैं, दूसरी ओर लोग खुले में सो रहे हैं। कस्बे में एक भी जगह अलाव की भी व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बाहर से आने वालों के साथ ही बेघर भी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद ने कोतवाली के पास दीनदयाल कम्युनिटी हॉल और तहसील प्रशासन ने लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र में रैन बसेरा की व्यवस्था की है। इनके बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी ही नहीं है। शनिवार रात दोनों ही जगह एक भी व्यक्ति नहीं मिला। दूसरी ओर कबाड़खाना मार्ग सहित कस्बे में कई जगह लोग खुले में सोते दिखे।
विज्ञापन

यहां बिस्तर के साथ ही दवा, पानी, शौचालय सहित अन्य प्रबंध किए गए हैं, मगर जरूरतमंद पहुंच ही नहीं पाते। अलाव न जलने की वजह से भी राहगीर परेशान हो रहे हैं। शनिवार रात पिंक बूथ पर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी अपने स्तर से व्यवस्था करके अलाव तापते दिखे। अन्य जगह एक भी अलाव नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार देर शाम एसडीएम उदित पंवार ने भी दोनों रैन बसेरो का निरीक्षण किया हालांकि, फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर उनकी निगाह भी नहीं पड़ी।उन्होंने पिंक बूथ, पटेल चौक, सरकारी अस्पताल सहित अन्य जगह रैन बसेरा की जानकारी देने वाले बोर्ड लगाने के लिए कहा।
इस वर्ष अब तक नहीं ठहरा एक भी व्यक्ति
इस वर्ष अब तक एक भी व्यक्ति ने रैन बसेरा की सुविधा का लाभ नहीं उठाया है। पड़ताल में सामने आया कि पिछले वर्ष भी बस तीन से चार लोगों ने ही रैन बसेरे की सुविधा का लाभ उठाया। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण जानकारी का अभाव है। दोनों ही रैन बसेरे ऐसी जगह पर बनाए गए हैं, जहां आम व्यक्ति आसानी से पहुंच ही नहीं सकता।

वर्जन :
निर्देश दिए हैं कि रैन बसेरा हाईवे के पास बनाया जाए। फुटपाथ पर सोने वालों की जानकारी नहीं है। इन्हें भी रैन बसेरा में भेजा जाएगा। - उदित पंवार, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed