{"_id":"621140257861fd586943edaa","slug":"night-curfew-ends-big-relief-to-small-shopkeepers-bareilly-news-bly476004162","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइट कर्फ्यू खत्म, छोटे दुकानदारों को बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइट कर्फ्यू खत्म, छोटे दुकानदारों को बड़ी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कोरोना की तीसरी लहर हावी होने पर करीब दो माह से नाइट कर्फ्यू झेल रहे शहरवासियों को अब राहत मिल गई है। शनिवार को शासन से जारी कर्फ्यू समाप्त होने के आदेश को जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने रात से ही प्रभावी कर दिया। जानकारी मिलने पर रात दस बजे के बाद खोखा, दुकान, ठेला लगाने वालों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे कारोबार पर लगा ताला खुलना बताया है।
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर बरेली में एक जनवरी से शुरू हुई थी। कई जिलों में बढ़ते हुए संक्रमण की रोकथाम के लिए शासनादेश के तहत नाइट कर्फ्यू एक जनवरी से पहले ही घोषित कर दिया गया था। इसके तहत रात दस से सुबह पांच बजे तक दुकानें खोलने और बेवजह घर से निकलने पर प्रतिबंध था। इसकी वजह से जंक्शन, सेटेलाइट और पुराना रोडवेज बस अड्डा के आसपास रात में दुकान लगाकर परिवार का भरण पोषण करने वाले छोटे दुकानदार परेशान थे। उनका पूरा धंधा ही चौपट हो गया था।
दरअसल, बड़े कारोबार और बाजार तो रात दस बजे तक बंद हो ही जाते हैं, लिहाजा उन पर नाइट कर्फ्यूू का ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा। इसका सबसे ज्यादा असर रात में रेहड़ी, पटरी, खोखा, ठेला वाले छोटे दुकानदारों पर पड़ा। उनकी आय का जरिया ही बंद हो गया। दिन में पहले से ही स्थान अन्य दुकानदारों के कब्जे में होने की वजह से वे रात में ही दुकानें लगाते हैं। नाइट कर्फ्यू की वजह से ये दुकानदार परिवार के भरणपोषण के लिए कमाई नहीं कर पा रहे थे। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी की ओर से नाइट कर्फ्यू खत्म करने का आदेश प्रभावी किए जाने के बाद दुकानदारों ने खुशी जाहिर की है।