फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nigerian hawala trader in custody, reached India without passport and visa

नाइजीरियन हवाला कारोबारी हिरासत में, बिना पासपोर्ट और वीजा पहुंचा था भारत 

Thu, 26 Aug 2021 03:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फरीदपुर (बरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदपुर (बरेली) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 26 Aug 2021 03:18 AM IST
सार

  • फरीदपुर में गैंग के सदस्यों से 80 लाख वसूलने पहुंचा था नाइजीरियन

विज्ञापन
Nigerian hawala trader in custody, reached India without passport and visa
arrest - फोटो : istock

विस्तार

गैंग के सदस्यों की नीयत में खोट आने पर हवाला कारोबार के रुपये वसूलने पहुंचे नाइजीरियन रॉबर्ट को फरीदपुर पुलिस ने हिरासत में लिया है। वह बिना पासपोर्ट और वीजा के अवैध तरीके से भारत में रह रहा था।

विज्ञापन


नाइजीरियन रॉबर्ट ने पुलिस को बताया कि उसने फरीदपुर के मोहल्ला भूरे खां की गौंटिया में रहने वाले मेहंदी हसन और उसके बेटे अरबाज समेत चार लोगों के खाते में करीब 80 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। मगर आरोपियों की नीयत में बेईमानी आ गई और उसके रुपये हड़प लिए। उसने कई बार रुपये मांगे लेकिन वापस नहीं किए गए तो वह फरीदपुर चला आया। मगर आरोपी घरों से फरार मिले और महिलाओं ने उसे घेर लिया। काफी देर तक वहां हंगामा होता रहा। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे थाने ले गई। वहां उससे पासपोर्ट और वीजा तलब किया गया तो वह नहीं दिखा सका। मेंहदी हसन के खाते समेत अन्य के बैंक खाते में उसने रुपये क्यों ट्रांसफर किए, इसका भी वह सटीक जवाब नहीं दे सका। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले कई महीने से दिल्ली में रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके खिलाफ अवैध तरीके से भारत में रहने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में यह मामला हवाला से जुड़े होने की बात सामने आई है। नाइजीरियन जो रुपये हड़पने की बात कह रहा है, वे अन्य लोगों के रुपये हैं, तो फरीदपुर के आरोपियों के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। ये आरोपी भी उसके गैंग के ही सदस्य हैं।


नाइजीरियन ने अपना नाम रॉबर्ट बताया है। बिना पासपोर्ट, वीजा भारत में आने के चलते उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है कि यह मामला साइबर ठगी से जुड़ा है या हवाला कारोबार से।
- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed