फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nigerian hawala trader granted 36-hour custody remand

नाइजीरियन हवाला कारोबारी की 36 घंटे की कस्टडी रिमांड मंजूर

Wed, 01 Sep 2021 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Nigerian hawala trader granted 36-hour custody remand
demo photo - फोटो : सोशल मीडिया

बुधवार सुबह नौ बजे कस्टडी में लेकर बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक होगी पूछताछ

विज्ञापन
बरेली। हवाला लेनदेन के मामले में पकड़े गए नाइजीरियन रॉबर्ट ओटूजेमे की 36 घंटे की कस्टडी रिमांड को सीजेएम अतुल चौधरी ने मंजूर कर लिया है। पुलिस बुधवार सुबह नौ बजे उसे हिरासत में लेने के बाद बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक पूछताछ कर दोबारा जेल में दाखिल करेगी।

पिछले दिनों थाना फरीदपुर थाने में रोमी ओजो गवर्नमेंट एरिया लागोस नाइजीरिया निवासी रॉबर्ट ओटूजेमे और उसके गैंग के फरीदपुर की भूरे खां की गौंटिया में रहने वाले मेहंदी हसन और उसके बेटे अरबाज खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप था कि नाइजीरियन बिना पासपोर्ट और वीजा के दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में 10 वर्षों से रह रहा था और अवैध तरीके से रुपयों का लेनदेन कर रहा था। वह अपने दोस्त कीजोटो द्वारा उसने मेंहदी हसन और अरबाज खान के खाते में भेजे गए 80 लाख रुपये लेने पहुंचा था। मगर मेंहदी व अरबाज फरार हो गए और उनके घरवालों ने उसे पुलिस से पकड़वा दिया। यह सारा लेनेदेन फर्जी नाम से राजस्थान, दिल्ली और नोएडा में खुलवाए गए खातों के जरिये हुआ था। इस घटनाक्रम की और परतें खोलने के लिए पुलिस ने उसका रिमांड लिया है। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि अब नाइजीरियन से पूछताछ कर उसके रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed