फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   nigerian go to jail

जेल गया नाइजीरियन

Sat, 28 Aug 2021 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
nigerian go to jail
फरीदपुर (बरेली)। पुलिस ने हवाला लेनदेन में पकड़े गए नाइजीरियन रॉबर्ट ओटूजेमे को शुक्रवार को जेल भेज दिया। साथ ही उसकी कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई है। इस पर 31 अगस्त को सुनवाई होगी। उसके साथी भूरे खां की गौंटिया में रहने वाले मेहंदी हसन और उसके बेटे अरबाज खान की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

बुधवार रात फरीदपुर पुलिस ने ऐरोमी ओजो गवर्नमेंट एरिया लागोस नाइजीरिया निवासी रॉबर्ट ओटूजेमे को गिरफ्तार किया था। वह फरीदपुर में भूरे खां की गौंटिया निवासी हरपाल उर्फ मेहंदी हसन और अरबाज खान के खाते में ट्रांसफर किए गए करीब 80 लाख रुपये लेने आया था, लेकिन मेहंदी और अरबाज उसे धोखा देकर भाग निकले थे। घर की महिलाओं ने हंगामा करके उसे पकड़वा दिया। शुक्रवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। साथ ही पुलिस ने उसके कस्टडी रिमांड के लिए भी अर्जी दे दी है।
विज्ञापन

दूसरे प्रदेशों में ट्रांसफर हुए रुपये, जांच को गईं टीमें
जांच में सामने आया है कि मेहंदी हसन और अरबाज के चार खातों में करीब 80 लाख रुपये कई प्रदेशों से भेजे गए। इनमें से करीब 50 लाख रुपये दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों में निकाले जा चुके हैं। ये रुपये किन लोगों ने निकाले हैं, इसकी जांच के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धंतिया गैंग के फरार साइबर ठग की कुर्की की तैयारी
- नाइजीरियन गैंग से भी तलाशा जा रहा है कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। इज्जतनगर पुलिस ने जुलाई, 2020 में साइबर ठगी के धंतिया गैंग का भंडाफोड़ किया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मर्सिडीज समेत कई गाड़ियां, सैकड़ों बैंक खातों की डिटेल, फर्जी आधार और पैन कार्ड बरामद किए थे। नाइजीरियन रॉबर्ट का पुलिस इस गैंग से भी कनेक्शन तलाश रही है।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने धंतिया गांव के यूसुफ खां, आरिफ खां, अफजाल खां, आमिर खां, कैफ खां, ताहिर, साजिद खां, रफी खां उर्फ मोती, जाहिद खां, राशिद खां, जमशेद खां, नासिर खां, वारिस खां और इरफान को जेल भेजा था। इन सभी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। फरार चल रहे मोबीन खां, अफसर खां और मुस्तफा हाईकोर्ट से स्टे ऑर्डर ले आए। अब इस मामले की जांच साइबर थाने से हो रही है और एक अन्य फरार आरोपी असगर की कुर्की के लिए कोर्ट में आवेदन किया जा चुका है।

देशभर के मुकदमों में अभियुक्त बनाए जा रहे आरोपी
पुलिस के मुताबिक धंतिया के साइबर ठगों ने देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के साथ वारदात की हैं। इस कारण इनका डाटा एनसीआरबी के साथ शेयर किया गया है। अब देश में जहां भी इन्होंने साइबर ठगी की है, उनमें अभियुक्त बनाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed