फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nigerian delegation learns fertilizer technology at IFFCO Nano plant

Bareilly News: नाइजीरियाई प्रतिनिधिमंडल ने इफको नैनो संयंत्र में उर्वरक तकनीक समझी

Sat, 25 Jul 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 25 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Nigerian delegation learns fertilizer technology at IFFCO Nano plant
आंवला। डॉ. फेमीओगुनसेइंडे के नेतृत्व में नाइजीरिया सरकार के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को इफको नैनो उर्वरक संयंत्र का भ्रमण किया। संयंत्र विशेषज्ञों ने प्रतिनिधिमंडल को नैनो यूरिया, नैनो डीएपी व अन्य नैनो उत्पादों की निर्माण प्रक्रिया और आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया। सदस्यों ने इफको के वैज्ञानिकों व अधिकारियों से तकनीकी विषयों पर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने समीपवर्ती गांव का भी दौरा किया। वहां उन्होंने पारंपरिक व इफको नैनो उर्वरकों से तैयार फसलों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों से सीधा संवाद भी किया। इकाई प्रमुख सत्यजीत प्रधान, मुकेश खेतान, यतेंद्र तेवतिया, रवि गुप्ता, आशीष गुप्ता और गिरीश शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। उन्होंने इफको की नैनो उर्वरक प्रौद्योगिकी, नवाचारों और किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed