{"_id":"66a58e8dcf1b85e5b8026864","slug":"nidas-allegation-police-is-not-taking-action-against-those-who-threaten-bareilly-news-c-4-bly1015-447578-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: निदा का आरोप, धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: निदा का आरोप, धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एक्स पर सिर काटने की धमकी मिलने के बाद निदा ने आरोप लगाया है कि पुलिस उनके मुकदमों में कोई कार्रवाई नहीं करती। अब तक वह 11 मुकदमे दर्ज करा चुकी हैं। अभी तक पुलिस ने एक में भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। बगैर गिरफ्तारी के पुलिस चार्जशीट लगा देती है।
आला हजरत खानदान की बहू निदा का उनके पति शीरान से विवाद चल रहा है। निदा ने बताया कि जब से उन्होंने शीरान के खिलाफ कानूनी लड़ाई शुरू की है, तब से उन्हें सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं। इसको लेकर अब तक वह 11 मुकदमे दर्ज करा चुकी हैं, लेकिन पुलिस ने एक में भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की। चार-चार साल में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए हैं। वर्ष 2020 में शाही के एक लड़के ने धमकी दी थी। उसने तो सरेंडर के लिए अदालत में अर्जी भी दी थी, लेकिन पुलिस उसे नहीं पकड़ सकी। अब उन्होंने एक्स पर ही मुख्यमंत्री व बरेली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
कार्रवाई के लिए कहा तो कोतवाल बोले- आदेश दिखाओ
निदा का कहना है कि शनिवार को उन्होंने सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर से बातकर शीरान के खिलाफ हर्जे-खर्चे का वारंट तामील कराने की बात कही। निदा ने बताया कार्रवाई तो दूर की बात, इंस्पेक्टर यह कहने लगे कि अदालत के आदेश की कॉपी दे दो। जबकि, नवंबर से हर माह वारंट जारी हो रहा है जो कोतवाली पुलिस के पास जाता है। कोतवाल आज तक न तो हर्जा-खर्चा दिला सके, न ही गिरफ्तारी कर सके हैं। संवाद