फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   NIA searches house of suspect linked to PFI in Mohammadi

मोहम्मदी में एनआईए ने पीएफआई से जुड़े संदिग्ध का तलाशा घर

Sat, 06 Aug 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
NIA searches house of suspect linked to PFI in Mohammadi
NIA searches house of suspect linked to PFI in Mohammadi
लखीमपुर खीरी। एनआईए (नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी) ने पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) से जुड़े लोगों की तलाश में मोहम्मदी क्षेत्र के देवीस्थान में एक संदिग्ध के घर छापामारी की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पीएफआई से जुड़े होने के शक में कुछ महीने पहले बाराबंकी से मोहम्मदी के युवक को गिरफ्तार किया गया था, उस वक्त युवक बाराबंकी में अपनी रिश्तेदारी में था। एनआईए की टीम युवक को दिल्ली ले गई थी, जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। मामले में दोबारा जांच कर रही एनआईए की टीम ने मोहम्मदी पहुंचकर पुलिस से सहायता मांगी। इसके बाद एनआईए की टीम को स्थानीय स्तर से दो सब इंस्पेक्टर और दो महिला कांस्टेबल की पुलिस टीम दी गई, जिसके साथ एनआईए को टीम ने देवी स्थान स्थित एक संदिग्ध के घर की तलाशी ली।
विज्ञापन

इसके अलावा संदिग्ध के घरवालों से बात कर अन्य जानकारियां जुटाईं और चली गई। बताया गया कि असल में वास्तविक मसला क्या है, ये भी किसी को नहीं पता चला। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जब मसला जानने की कोशिश को गई तो एनआईए ने खुद का इंटरनल मामला बताते हुए मामले में पुलिस फोर्स की मांग कर अन्य जानकारी देने से मना कर दिया। बताया गया की पूछताछ के बाद एनआईए की टीम ने युवक को छोड़ दिया और उसे दिल्ली तलब किया है। दिल्ली में एनआईए के पास युवक का मोबाइल है, जिसे गिरफ्तारी के वक्त जब्त किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed