फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   NIA Raid Inside story tauheed was contact with Pakistani Faizan Dogar for five years

NIA Raid: पांच साल से पाकिस्तानी फैजान के संपर्क में था तौहीद, दो महीने दुबई में रहा; ऐसे होती थी बातचीत

Mon, 03 Jul 2023 12:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jul 2023 12:45 PM IST
सार

तौहीद ने बताया कि पांच साल पहले उसने पतंग उड़ाते हुए अपना फोटो फेसबुक पर शेयर किया था। इस पर पाकिस्तानी फैजान डोगर ने कमेंट करके पूछा था कि आपके यहां इतनी छोटी पतंग होती है क्या...। यहीं से उससे बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। बकरीद पर भी फैजान ने उसे मैसेज भेजा था। 

विज्ञापन
NIA Raid Inside story tauheed was contact with Pakistani Faizan Dogar for five years
तौहीद और पाकिस्तान फैजान की फेसबुक आईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के आंवला कस्बे का रहने वाला पेंटर तौहीद बेगुनाह है या उसका कोई आतंकी कनेक्शन है, ये राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विस्तृत जांच के बाद सामने आएगा। मगर ये बात सामने आ चुकी है कि कम पढ़े लिखे इस शख्स का पाकिस्तान के कराची में बैठे फैजान डोगर से पांच साल पुराना संपर्क है। सोशल मीडिया से इसी कनेक्शन का डाटा निकालकर उसके घर दबिश दी गई।

विज्ञापन


एनआईए टीम के कस्बे से जाने के बाद अमर उजाला ने तौहीद से बातचीत की। पता लगा कि 26 साल का तौहीद खान आठवीं पास है। कई साल से पुताई का काम कर रहा है। उसकी शादी तय होने के लिए कई जगह बात चल रही है। कस्बे में पुताई के काम में उसकी अच्छी साख है। अफसरों से लेकर व्यापारियों तक के यहां पुताई के ठेके लेता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- NIA Raid: आंवला के पेंटर का कराची कनेक्शन, पाकिस्तान से व्हाट्सएप पर आया था ये मैसेज, छापे के दौरान क्या कुछ..
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि सुबह 5:30 बजे जब टीम उसके घर में घुसी तो अधिकतर लोग सो रहे थे। टीम के चार सदस्यों के अंदर आने के बाद उनका परिचय कराकर पुलिस बाहर चली गई। इन लोगों ने करीब पांच घंटे तक उससे पूछताछ की। तौहीद के मुताबिक, टीम को आपत्तिजनक कुछ नहीं मिला, वरना उसे साथ ही ले जाती। अधिकारी उसके आधार व अन्य दस्तावेज के साथ ही बैंक पासबुक भी ले गए हैं। टीम के एक सदस्य ने उसके मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की। उसके बाद मोबाइल फोन जब्त कर लिया।

पतंगबाजी के फोटो से शुरू हुई बातचीत

तौहीद ने बताया कि पांच साल पहले उसने पतंग उड़ाते हुए अपना फोटो फेसबुक पर शेयर किया था। इस पर पाकिस्तानी फैजान डोगर ने कमेंट करके पूछा था कि आपके यहां इतनी छोटी पतंग होती है क्या...। फिर उसने कराची में पतंगबाजी से जुड़े कुछ फोटो भेजे। इसके बाद फेसबुक पर ही उसने कभी कभार कमेंट करना शुरू किया। कुछ समय बाद नंबर लेकर फैजान व्हाट्सएप पर वीडियो व संदेश भेजने लगा।

ये भी पढ़ें- मैं खान हूं, मुसलमान हूं...आतंकी नहीं: यूट्यूब पर है किंग तौहीद खान के नाम से चैनल, मिले ये वीडियो, अफसर हैरान

तौहीद ने सफाई दी कि फैजान के ज्यादा फोटो व वीडियो भेजने पर उसने आपत्ति भी की थी। वह अपनी ओर से कभी कभार ही जवाब देता था। बकरीद पर फैजान ने व्हाट्सएप पर ही मुबारकबाद का वीडियो मैसेज भेजा था। वह लोगों से मिलने मिलाने में व्यस्त था, इस वजह से दूसरे दिन इस मैसेज को देख सका। उसका जवाब भी नहीं दिया था। एनआईए की टीम ने आते ही सबसे पहले वही मैसज देखा था।

दुबई में दो महीने रहा है तौहीद

तौहीद ने बताया कि पंजाब की एक एजेंसी के जरिये उसने वर्ष 2019 में दुबई में नौकरी तलाशी थी। वर्ष 2020 में उसे टूरिस्ट वीजा के तहत दुबई जाने का मौका मिला। वहां पहुंचने पर एजेंसी ने नियमावली के तहत उसका मेडिकल परीक्षण कराया। 

ये भी पढ़ें- Budaun News: खुदकुशी करने बरेली से कछला घाट पहुंची महिला, तीन बेटियों को गंगा में फेंका

इस दौरान करीब दो महीने तक वह एजेंसी की ओर से उपलब्ध कराए गए कमरे में रहा और पुताई व निर्माण संबंधी कंपनी के छोटे काम करता रहा। कुछ दिन बाद उसकी मेडिकल रिपोर्ट अनफिट आई तो एजेंसी ने उसे वापस भारत भेज दिया। दुबई में रहने के दौरान वह वहां घूमा फिरा। इस अवधि के फोटो भी उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed