फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   NHAI is claiming to start the ring road work amidst incomplete acquisition

Bareilly News: अधूरे अधिग्रहण के बीच रिंग रोड का काम शुरू कराने का दावा कर रहा एनएचएआई

Sun, 31 Aug 2025 03:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 03:24 AM IST
विज्ञापन
NHAI is claiming to start the ring road work amidst incomplete acquisition
बरेली। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) धंतिया से रजऊ परसपुर गांव तक 30 किलोमीटर लंबी फोर लेन रिंग रोड का निर्माण 30 सितंबर से शुरू और मार्च 2028 तक पूर्ण कराने का दावा कर रहा है। हालांकि, भूमि अधिग्रहण अधूरा होने की वजह से इसमें अड़चन भी आ सकती हैं। निर्माण शुरू करने से पहले कम से कम 80 फीसदी जमीन कार्यदायी संस्था को मुहैया करानी होगी। जमीन के बदले भू स्वामियों को 863 करोड़ रुपये मुआवजा वितरित किया जाना है। अब तक सिर्फ 300 करोड़ रुपये का ही वितरण किया जा सका है। ऐसे में पेच फंसना लगभग तय है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 530बी पर झुमका चौराहा के निकट धंतिया गांव से बड़ा बाइपास पर रजऊ परसपुर गांव के निकट तक रिंग रोड के निर्माण के लिए एनएचएआई) ने मई में ही आरपी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के साथ अनुबंध किया था। रिंग रोड पर अंडरपास, फ्लाईओवर और अन्य स्ट्रक्चर सिक्स लेन होंगे। निर्माण पूरा होने पर बदायूं की ओर से आने वाले वाहन शहर में प्रवेश किए बिना ही नैनीताल और लखनऊ की ओर जा सकेंगे। शहर में भारी वाहनों का दबाव कम होगा तो जाम से निजात मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन

--
सितंबर से पहले कार्यदायी संस्था को 80 फीसदी जमीन देने की तैयारी है। बाकी जमीन काम शुरू होने के बाद दी जाएगी। अगर कोई बाधा नहीं पड़ी तो मार्च 2028 तक परियोजना पूर्ण हो जाएगी। - अश्वनी चौहान, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, कहां क्या बनेगा
रिंग रोड पर चार बड़े और सात छोटे पुल, चार रेल ओवरब्रिज, दो अंडरपास, 10 लाइट व्हीकल अंडरपास, पांच लघु अंडरपास और तीन ट्रंपेट इंटरचेज (दो सड़कों को जोड़ने के लिए लूप रैंप) का निर्माण होगा।


एनएचएआई के परियोजना निदेशक का तबादला
एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया का स्थानांतरण गांधीनगर के लिए कर दिया गया। एनएचएआई मुख्यालय ने उनके स्थान पर प्रशांत वाजपेयी को कार्यवाहक परियोजना निदेशक का पदभार संभालने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed