{"_id":"5a8c748a4f1c1b514a8ba66a","slug":"ngt-team-shuts-down-kiln","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा बंद करने पर दिखाई दबंगई तो फोर्स ने दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठा बंद करने पर दिखाई दबंगई तो फोर्स ने दौड़ाया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की आपत्ति के बावजूद रिठौरा स्थित तिगरा भंडसर में शुरू हुए अवैध ईंट भट्ठे को प्रशासनिक अधिकारियों ने फोर्स के साथ पहुंचकर बंद करा दिया। फायर बिग्रेड की गाड़ियाें से पानी डालकर भट्ठे में धधक रही आग को बुझा दिया गया। हालांकि इस दौरान भट्ठा चलाने वाले दबंगों ने प्रशासन की कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की, लेकिन साथ गए फोर्स ने उन्हें दौड़ा दिया।
विज्ञापन
गांव तिगरा भंडसर में स्थित मैसर्स सना ब्रिक फील्ड के नाम से बने ईंट भट्ठे की शिकायत शासन से हुई थी। ईंट भट्ठे के मालिकों ने एक भी मानक पूरा नहीं किया था। गांव की आबादी से बमुश्किल साढ़े तीन सौ मीटर की दूरी पर बने इस अवैध भट्ठे के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश सीएम पोर्टल के जरिये जिला प्रशासन को मिला। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी ईंट भट्ठे को मानकों के विपरीत बताते हुए अवैध ठहरा चुका था। इस वजह से इसकी परमिशन भी जारी नहीं हो पाई। इसके बावजूद फर्म ने ईंट भट्ठे को उसके मालिकों ने चालू करा दिया। सोमवार को ही इसका जोरशोर से उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की आपत्ति और बगैर परमिशन के दबंगई के साथ शुरू किए गए ईंट भट्ठे की खबर अखबारों में सुर्खियां बनी तो प्रभारी डीएम सत्येंद्र कुमार ने फौरन इस मामले की जांच कराई जिसके बाद मंगलवार दोपहर तहसील से स्टाफ को भट्ठा बंद कराने को रवाना करा दिया।
विज्ञापन
तहसील का स्टाफ भट्ठे पर बंदी का नोटिस चस्पा कर लौट आया, लेकिन फिर भी भट्ठा बंद नहीं हुआ। भट्ठा बंद न होने की शिकायत दोबारा जिला प्रशासन तक पहुंची तो प्रभारी डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर अनुपम शुक्ला फोर्स और फायर बिग्रेड की गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे। अफसरों ने जैसे ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से पानी डालकर भट्ठे में धधक रही आग बुझवानी शुरू की, दबंग सामने आकर हल्लागुल्ला करते हुए इस कार्रवाई का विरोध करने लगे। इस पर पुलिस फोर्स ने दबंगो को दौड़ा दिया। फायर ब्रिगेड ने पानी डालकर भट्ठे की आग बुझा दी। चिमनियों से निकलने वाला धुआं भी बंद हो गया। एसडीएम सदर ने चेतावनी दी कि अगर भट्ठा फिर से चालू करने की कोशिश हुई तो सख्त कार्रवाई होगी।
तहसील वालों ने नोटिस लगाकर कहा- चला लो भट्ठा.. कोई कुछ नहीं कहेगा
एसडीएम सदर से पहले प्रभारी डीएम के निर्देश पर तहसील प्रशासन के अफसर ईंट भट्ठा बंद कराने तिगरा गए थे। उन्होंने कागजी खानापूरी कर ईंट भट्ठे पर बंदी नोटिस चस्पा कर दिया और उसके मालिकों से यह कहकर लौट आए कि आप चाहें तो भट्ठा चला लें। कोई कुछ नहीं कहेगा। फिर क्या था, फौरन ही भट्ठे में लकड़ी-कोयले की झोंकाई शुरू हो गई। कुछ ही देर में चिमनियां धुआं उगलने लगीं। तहसील अधिकारियों की शिकायत डीएम तक पहुंची तो एसडीएम को मौके पर भेजा गया।