{"_id":"63bb20e56159575f8533ad2d","slug":"ngo-bareilly-news-bly50950439","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कथित वकील ने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल किए, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कथित वकील ने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल किए, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एडिट करने के बाद महिला के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने कथित वकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला का उसके पति से विवाद चल रहा था। कथित वकील मदद के बहाने महिला को परेशान करने लगा था।
थाना प्रेमनगर के सुर्खा में रहने वाली महिला एक एनजीओ में काम करती है। एनजीओ का ऑफिस नैनीताल रोड एयरफोर्स स्टेशन के पास है। यहां इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कुदेशिया बिल्डिंग इलाके में रहने वाले अजय शर्मा का अक्सर आना-जाना था। अजय खुद को वकील बताना था। महिला ने पति से चल रहे विवाद के बारे में अजय शर्मा को बताया तो अजय ने महिला का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद वह अक्सर महिला को मोबाइल पर कॉल करके परेशान करने लगा। महिला ने जानकारी जुटाई तो पता लगा कि अजय शर्मा वकील नहीं है। उसने नाराजगी जताई तो अजय ने महिला के फेसबुक और व्हाट़्सएप सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो, वीडियो निकालने के बाद इनको एडिट कर अश्लील बना दिया। इन फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
अश्लील फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद महिला की काफी बदनामी हुई। उसने तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। न्याय पाने के लिए महिला ने कोर्ट में अर्जी दी। कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया। अब पुलिस ने अजय शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।